ब्रेकिंग

सुशासन तिहार के दौरान अवैध मुरूम खनन के पानी भर गड्ढे में डूबने से दादी के साथ नहाने गई दो बच्चियो की मौत, दोषी कौन क्या मिलेगा न्याय

Spread the love

टेकचंद कारडा
तखतपुर

बिलासपुर/ तखतपुर। प्रशासन और खनिज माफियाओं ने दो मासूम बहनों की जान ले ली।
दोनो बच्चचिया अपनी दादी के अवैध मरूम उत्खनन कर छोड़े गए गड्ढे में नहाने गई थी, जहां डूबने से दोनो की मौत हो गई ! पुलिस मर्ग कायम कर खानापूर्ति में जुट गयी, दोनों सगी बहनो की मौत के बाद से गांव में मातम छाया है ।


हादसा तखतपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गिरधौना के चण्डीपारा की बतायी जा रही है। सकरी पुलिस के मुताबिक ग्राम गिरधौना निवासी ओमप्रकाश जायसवाल को दो लड़कियां चांदनी जायसवाल 13 वर्ष और पार्वती जायसवाल 11 वर्ष मंगलवार को सुबह आठ बजे अपनी दादी के साथ गांव के चण्डीपारा तालाब नहाने गई थी। दादी कपड़ा धोकर वापस घर आ गई और बच्चिया तालाब में नहा रही थी। पोतियों के बहुत देर तक वापस न आने पर जब वह फिर तालाब गई तब वहां उसने दोनों लड़कियों के कपड़े तालाब किनारे रखा देखा। पर लड़कियां नहीं दिखी।।लड़कियों के साथ अनहोनी की आशंका पर दादी ने घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी और गांव वालो के सहयोग से तालाब में ही बच्चियों की खोजबीन शुरू की
कुछ देर बाद दोनों लड़कियों के शव मुरूम की अवैध खुदाई से हुए गहरे गड्ढे में मिल गई ।जिसे बाहर निकाला गया।लड़कियों के डूबने से मौत की सूचना पर पहुंची सकरी पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *