
बिलासपुर। चेतावनी के बाद भी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल और अन्य हार्ट पेशेंट की फर्जी डॉक्टर के इलाज से हुई मौत के मामले में अपोलो के चेयरमेन और जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर और कार्रवाई न होने से आक्रोशित जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने 2 मई को आयोजित ” स्वास्थ्य न्याय यात्रा ” और नेहरू चौक पर आयोजित प्रदेशस्तरीय “ सविधान सभा “ के आयोजन की तैयारी और जिम्मेदारी तय करने बैठक की।



तय कार्यक्रम के तहत दोपहर 2 बजे अपोलो हॉस्पिटल से नेहरू चौक तक स्वास्थ्य न्याय यात्रा निकाली जाएगी। न्याय यात्रा शाम 4 बजे तक नेहरू चौक पर पहुचेगी जहां प्रदेश स्तरीय “ सविधान सभा “ का आयोजन किया गया है जिसमे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बेज ,विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महन्त ,प्रदेश प्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ,बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी और एआईसीसी सचिव देवेंद्र यादव सभी पूर्व मंत्री, संगठन के पदाधिकारी ,महिला कांग्रेस,सेवादल,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई , सहित सभी मोर्चा, विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल होंगे,
ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि तखतपुर, बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी,कोटा, रतनपुर,तिफरा,सिरगिट्टी, सीपत,सकरी,बेलगहना के ब्लॉक अध्यक्षो, ब्लॉक समन्वयक, ज़िला के पदाधिकारियो को अपने अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में बैठक कर उन्हें शहर तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है।



वही प्रदेश और शहर लेबल के पदाधिकारियों को यहां व्यवस्था बनाने का दायित्व सौंपा गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि ” “प्रदेश स्तरीय
संविधान बचाओ सभा ” की शुरुआत दुर्ग से होना था किंतु कश्मीर में आतंकी अटैक में 26 पर्यटकों की मृत्यु हो जाने के कारण प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संविधान बचाओ यात्रा को स्थगित कर दी । जो अब प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत 2 मई को शाम 4.00 बजे नेहरू चौक में “संविधान सभा “ के रुप मे होगी ,
आयुष्मान पर भी फोकस
बेलतरा विधायक के आयुष्मान योजना को लेकर बैकफुट पर जाने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने इस मुद्दे थाम लिया है। उन्होंने अपोलों प्रबन्धन द्वारा आयुष्मान कार्ड को अस्वीकार करने को लेकर भी अपोलो को घेरते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना को अपोलो द्वारा नकारने से आदिवासी बाहुल्य प्रदेश वासियो मुफ्त उपचार का लाभ नही मिल पा रहा जो बेहद शर्मनाक है।
तब तक जारी रहेगा आंदोलन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा जब तक फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव, अपोलो चेयरपर्सन डॉ प्रताप रेड्डी,एक्सक्यूटिव चेयरपर्सन पृथा रेड्डी,रीजनल हेड डॉ मनीष मट्टू और बिलासपुर अपोलो यूनिट हेड अर्णव राहा के विरुद्ध हत्या की धारा के तहत केस दर्ज नही किया जाता तब तक ,कांग्रेस आंदोलन करेगी । वही शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कहा शासन की तमाम योजनाओं के ढिंढोरे के बाद भी आज आम आदमी घर खेत बेचकर और मंगलसूत्र गिरवी रखकर अपने और अपने परिजनों का इलाज कराने विवश है। फिर भी विश्वास का संकट है की जब अपोलो जैसे संस्थान में फर्जी डॉक्टर इलाज कराये तो कैसे कराये अपने बीमार और घायल को आखिर इलाज के लिए कहा ले जाये। यही वजह है कि अब अपोलो जैसे बड़े संस्थानों से लोगो का विश्वास उठता जा रहा है। ये बेहद नाजुक और गम्भीर मसला है ,कोई छोलाछाप डॉक्टर से कोई केस बिगड़ता है तो प्रशासन तुरन्त उस छोलाछाप डॉक्टर को जेल भेज देता है ,पर एक संस्थान ने फर्जी डिग्री धारी को डॉक्टर बनाकर इलाज कराया और प्रशासन केवल एफआईआर करके मौन है ? दोहरा मापदंड नही चलेगा।
ये रहे मौजूद
बैठक में ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष विजय पांडे . विधायक दिलीप लहरिया पूर्व विधायक सियाराम कौशिक . पूर्व सभापति शेख़ नज़रूदीन . राजेंद्र शाहू डब्बू . पंकज सिंह जितेंद्र पांडे आत्मजीत मक्कड़ . नरेंद्र बोलर सुधांशु मिश्रा ऋषि पांडे समीर अहमद . जगदीश कौशिक मोनू अवस्थी सीमा घृटेश,सन्ध्या तिवारी,शिल्पी तिवारी,पिंकी बतरा, आदित्य दीक्षित गेतांजलि कौशिक लक्ष्मी नाथ शाहू . बिहारी देवांगन . यासीन ख़ान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विधान सभा अध्यक्ष अजय यादव सुनील पटेल सुनील साहू . एनएसयूई ज़िला अध्यक्ष रंजीत सिंह विधान सभा अध्यक्ष विक्की यादव . सुकृत खूटे मधु निर्मल कर प्रीति पाटनवार, सावित्री सोनी, शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, नीरज जायसवाल . आशीष शर्मा संदीप यादव गणेश कश्यप वादिर ख़ान मुन्ना श्रीवास अमित यादव अनिल यादव महेंद्र घढ़ेवाल .अनिल दूबे . अभ्युदय तिवारी शीतल दास महंत गौरी शंकर यादव सुनील सोनकर, मोहन श्रीवास, सुख सागर कुरे . पवन साहू, मिश्रा गांधी बंजारे गौरव एरी, मनीष सेंगर,मनीष गडवाल, सुजीत यादव बबली ख़ान राज कुमार यादव, रामप्रसाद ध्रुव,राम प्प्रकाश साहू,भागीरथी यादव, घनश्याम कश्यप, किशन पटेल, राकेश साहू, नीरज सोनी,हितेंद्र देवांगन,सुरेंद्र तिवारी,सुजीत मिश्रा,शैलेन्द्र मिश्रा, बाबा सोनी मनोज साहू परमेश्वर मिरी समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
*शहर कांग्रेस की बैठक मंगलवार को —
शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को दोपहर 12.00 बजे कांग्रेस भवन में आहूत की गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMarch 22, 2026रतनपुर कलमीटार माँ महामाया धाम में नवरात्र पर्व की धूम, रविवार को चतुर्थी पर्व पर लगा रहा दर्शनार्थियों का तांता
UncategorizedMarch 22, 2026महासमुंद में चैत्र नवरात्र की चतुर्थी पर बड़ा हादसा, रोपवे का केबल टूटने से पहाड़ी पर गिरी दर्शनार्थियों से भरी ट्रॉली, 1 की मौत 16 घायल
UncategorizedMarch 21, 2026वाह रे महानगर, वाह रे स्मार्ट सिटी, जमीन फोड़ भूफोर निकलने के बाद अब कचरे के ढेर में लगी आग से स्वाहा हुए दो कार, करोड़ो की सफ़ाई और कचरा उठाव के दावे पर उठे सवाल
UncategorizedMarch 20, 2026धान का कटोरा के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ अब अफीम के कटोरे के नाम से मशहूर, रायगढ़ के तमनार ब्लाक से फिर सामने आया नशे के अवैध खेती का मामला, अब तक 4 …आरोपी सांगा गिरफ्तार*

