ब्रेकिंग

सीयू नमाजकाण्ड, एनएसएस के पूर्व प्रभारी प्रोफेसर झा गिरफ्तार, 8 आरोपी फरार

Spread the love


0 मामला धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन और जबरिया धार्मिक गतिविधि थोपने का
0 कोई थाने में शिकायत दर्ज कोटा पुलिस ने की कार्रवाई

बिलासपुर। धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन कर हिन्दू विद्यार्थियों को जबरिया एनएसएस शिविर के दौरान जबरन नमाज पढ़वाने के मामले में कोटा पुलिस ने आखिरकार सीयू के तत्कालीन एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर दिलीप झा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल 9 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।
बताया जा रहा कि एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई। कोटा पुलिस ने दिलीप झा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य आरोपी कार्यक्रम अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

ये है मामला

कोटा क्षेत्र के ग्राम शिवतराई में गत 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक सात दिवसीय एनएसएस कैम्प का आयोजन किया गया है। इस शिविर में सीयू के 159 एनएसएस कैडिट ने भाग लिया। जिनमें से केवल 4 छात्र मुस्लिम समुदाय से थे। आरोप है कि 31 मार्च को ईद के दिन सुबह हिंदू छात्रों को जबरन नमाज पढ़ाई गई,
पीड़ित छात्रों ने इसकी शिकायत कोई थाने में दर्ज कराई तब से सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बवाल मचा रहा, एबीवीपी और अन्य हिंदू संगठन विश्वविद्यालय परिसर में लगातार विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। दबाव बढ़ने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्कालीन समन्वयक दिलीप झा और 12 कार्यक्रम अधिकारियों को भी हटा दिया था।

अब पुलिस की कार्रवाई से हड़कम्प मचा है। सूत्रों की मानें तो और गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि आरोप धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन और जबरन धार्मिक गतिविधियां थोपने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *