ब्रेकिंग

निधन, कार्टूनिष्ट पत्रकार सवितेश मुखर्जी पंचतत्व में विलीन, पत्रकारों ने दी श्रधंजलि

Spread the love


बिलासपुर। जानेमाने कार्टूनिस्ट, पत्रकार सवितेश मुखर्जी का सोमवार रात निधन हो गया।वे 49 वर्ष के थे। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। लगभग 30 वर्षों से उनके कार्टून देशभर के पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे। सवितेश ने किताबों व कला से सराहना हासिल की। शहर के सभी प्रमुख समाचार पत्रों में उन्होंने अपनी सेवाएं दी। सवितेश ने कार्टून वॉच पत्रिका का भी प्रकाशन किया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कार्टून वॉच के संपादक त्र्यंबक शर्मा सहित पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रेस क्लब में भी दिवंगत कार्टूनिस्ट पत्रकार के कृतियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *