ब्रेकिंग
Uncategorized

अबूझमाड़ में भोज के दौरान बिगड़ी तबियत, मासूम समेत 5 लोगो की दूषित भोजन से मौत, दो दर्जन से ज्यादा बीमार

0 न सड़के न मोबाइल नेटवर्क दुर्गम अबूझमाड़ पहुचने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमले को करनी पड़ी मशक्कत

बिलासपुर/नारायणपुर | छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र के गोट गांव में पारिवारिक भोज के बाद (फूड प्वॉइज़निंग) से मासूम बच्चे समेत 5 ग्रामीणों की मौत हो गई, वही कई पीड़ितों की हालत गंभीर बताई जा रही। इस घटना के बाद पूरा गांव सदमे में है।
गोट गांव में सुबह से ही छट्ठी भोज को लेकर उत्साह का माहौल था, ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में परोसे गए भोजन को खाने के कुछ ही देर बाद बच्चे उल्टी करने लगे गश खाकर बेहोश होने लगे ग्रामीणों ने पहले तो घरेलू इलाज का सहारा लिया, पर जब हालात बिगड़ने लगे प्रशासन को खबर दी गई। सूचना मिलते ही नारायणपुर और बीजापुर जिले के स्वास्थ्य महकमे की टीमें दुर्गम जंगल पहुची लेकिन कमजोर मोबाइल नेटवर्क के कारण राहत टीम को मौके तक पहुंचने में दिक्कत हुई।

मासूम समेत 3 लोग दम तोड़ चुके थे और कई ग्रामीणों की हालत गंभीर थी। बीमार ग्रामीणों को कोसी तरह इलाज के लिए भैरमगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्र और नजदीकी कैंपों में रखकर चिकित्सा दी गई, बताया जा रहा कि स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जांच में फूड प्वॉइज़निंग की पुष्टि तो हुई है, लेकिन भोजन में क्या ज़हरीला तत्व था इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा ऐसा कहा जा रहा।

नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बताया कि गोटगाव अबूझमाड़ का घना इलाका है।अधिकांश गांवों न तो सड़के है न मोबाइल नेटवर्क काम करता, प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग की टीमें कई किलोमीटर तक पैदल या मोटरसाइकिल से वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच बीमारो का उपचार कर रही। भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।”

ये है हालात, हुई 5 मौते

घटना के बाद ग्रामीण पीड़ितों का इलाज कराने के बजाय बैगा गुनिया से झाड़फूंक कराने लग गए, जब चिकित्सा टीम पहुची तो वे अस्पतालों की ओर भागे औरअपनों की तलाश करते दिखे। बताया जा रहा कि 14 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर के बीच 2 महीने की बच्ची बेबी, बुधरी (25), बुधराम (24), लख्खे (45) और उर्मिला (25) की मौत हो गई। साथ ही करीब 25 ग्रामीण बीमार हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button