ब्रेकिंग

सरकंडा पुलिस ने मोपका से पकड़ा अंतरराज्यीय देह व्यापार का अड्डा, अलग अलग प्रान्त की 8 युवतियों समेत 9 धराए

Spread the love


0 एमपी यूपी पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की है पकड़ी गई लड़कियां
0 मोपका के मकान से अवैध गतिविधियों की मिली थी सूचना

बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने मोपका के एक मकान से अन्तर्राज्यीय देह व्यापार के मामले में एक युवक और 8 युवतियों समेत 9 आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर के जरिये इस मकान में रोज नए लोगो के आने और संदिग्ध गतिविधियो की सूचना मिली थी । इसी सूचना पर लुलिस ने मंगलवार दोपहर यहां दबिश दी। पुलिस के अचानक मकान में घुसने से अफरा तफरी मच गई। वही मकान के बाहर भी लोगो का हुजूम लग गया। अंदर मकान से 1 युवक और 8 युवतियां पकडे गए। पकड़ा गया युवक सिविल लाइन इलाके के मसानगंज का विकास भोजवानी है।

पूछताछ करने पर संदेहियों ने पहले गोलमोल जवाब देकर पुलिस कार्रवाई से बचने प्रयास किया। पुलिस ने जब हड़काया तब इन लोगो ने सच्चाई जाहिर कर दी।
पकड़ी गयी 8 युवतियों में से 2 उत्तर प्रदेश, 1 पश्चिम बंगाल, 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। युवक और युवतियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है

सकते में इससे जुड़े लोग-

इस संदिग्ध मकान में आने जाने वाले लोग इस कार्रवाई के बाद सकते में है। पड़ोस के लोगो का कहना है कि आसपास में सीसीटीवी कैमरे लगे है। यदि पुलिस इन कैमरों से फुटेज निकलवा कार्रवाई करे तो कई और नाम खुलकर सामने आ जाएंगे।

और चल रहे कितने चकले

शहर के मोपका से दीगर प्रान्त की युवतियों के देह व्यापार के मामले में पकड़े जाने के बाद यह संकेत मिल रहे कि ये तो केवल एक अड्डा है। बड़ी तादात में बाहर से  बुलवाई गई युवतियां अलग अलग ठिकानों पर जिस्म का धंधा कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *