ब्रेकिंग

सिरगिट्टी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर फिर एक ही परिवार के दो पक्षो के बीच खूनी संघर्ष, एक की हत्या, दूसरा घायल, पुलिस पर मृतका की पत्नी ने लगाए गम्भीर आरोप, थानेदार ने कहा ऐसा तो नहीं

Spread the love

बिलासपुर । न्यायधानी के चर्चित सिरगिट्टी थाने में मार के आइए या मर जाइए तभी एफआईआर होगा। ये हम नही पीड़ित महिला कह रही है, जिसके जेठ और पति पर पारिवारिक और जमीन सम्बन्धी विवाद में लाठी और सब्बल से जानलेवा हमला किया गया। जिनमे से एक कि उपचार के दौरान मौत हो गई।

वारदात मंगलवार रात करीब 10 बजे सिरगिट्टी क्षेत्र के ग्राम
हरदी कला टोला की बताई जा रही।

घायल बेदराम

जहां एक बार फिर ज़मीन विवाद में साहू परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी तब्बल चला। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इसकी सूचना जब सिरगिट्टी थाने में दी तो जवाब क्या मिला आप भी सुन लीजिए-

पायल साहू, मृतक गीताराम की पत्नी

आरोप है कि घर मे घुसकर महिलाओ से भी मारपीट की गई पर सूचना के बाद भी नही आई।घटना के बाद परिजन घायल गीताराम साहू और उसके भाई बेदराम को सिम्स लेकर पहुचे जहां उपचार के दौरान गम्भीर रूप से घायल गीताराम की मौत हो गई। वही महिला समेत 4-5 अन्य लीगो को भी इस वारदात में चोट आई है। जिनमे एक गर्भवती महिला भी शामिल है।

रवीना साहू, घायल बेदराम की पत्नी

बताया जा रहा कि दोनों परिवार के बीच बीच पैतृक ज़मीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह विवाद पहले भी थाने तक पहुंचा था, लेकिन समय रहते ठोस कदम न उठाने के कारण ये खूनी संघर्ष हुआ जिसमें गीताराम की मौत हो गई।

अतिरिक्त बल तैनात

इस वारदात के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो।

0000
कॉल रिकॉर्डिंग चेक करा ली गई है, थाने से इस तरह की गैरजिम्मेदाराना बात नही की गई है आरोप गलत है। सूचना पर 112 मौके पर पहुँची 112 ने ही थाने में सूचना दी है। मामला चाचा- बड़ा परिवार के बीच पैतृक संपत्ति के विवाद का है मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

रजनेश सिंह
टीआई, सिरगिट्टी थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *