ब्रेकिंग

कमिश्नर ने  भवन शाखा अधिकारी से पूछा ये क्या है सुरेश मामला, ज्वाली पुल – तेलीपारा मार्ग पर आवासीय नक्शे पर तने 3 मंजिला भारी भरकम काम्पलेक्स का, जमीन का कुछ हिस्सा भी बताया जा रहा सरकारी

Spread the love

बिलासपुर,,,, निगम कमिश्नर अमित कुमार ने एसडीएम और मातहत अफसरों के साथ अपोलो से चाटीडीह रपटा तक के प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण और ज्वाली पुल वैकल्पिक रोड का भ्रमण कर जायजा लिया।

इस वैकल्पिक रोड पर अवैध कब्जे और अवैध निर्माण को लेकर मचे बवाल के संबंध में जब उन्होंने मातहत अफसरों से सवाल जवाब किया! तो पता चला कि यहाँ निर्माणाधीन 3 मंजिला काम्प्लेक्स आवासीय नक्शे पर तन गया है! इसके साथ ही जमीन के कुछ हिस्से के सरकारी होने का भी पता चला, इससे भड़के कमिश्नर ने भवन शाखा अधिकारी सुरेश शर्मा से पूछा कि ये क्या है, सुरेश इसी रोड पर जिस एक और 3 मंजिला भवन का निर्माण किया गया है उसका डेढ़ से तीन मीटर का हिस्सा अवैध पाया गया, और तीसरी मंजिल की छत भी निगम कमिश्नर ने इसको लेकर भी भवन शाखा अधिकारी से जवाब तलब किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *