ब्रेकिंग

दिन दहाड़े राजधानी के ट्रांसपोर्टर का अपहरण करने वाले 3 आरोपी यूपी में गिरफ्तार, छगपु आरोपियो को लेने रवाना…

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिनदहाडे सरेराह ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण करने वाले 3 आरोपी यूपी के अहरौरा क्षेत्र से पकड़े गए अपहृत को बरामद कर लिया गया । छगपु रायपुर उन्हें लाने रवाना हो गई। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे प्रतीक राय की पत्नी अनिता राय ने खमतराई थाने में सूचना दी कि उनके पति घर वापस नहीं आए हैं और उनका मोबाइल भी बंद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने डीएम टावर और आसपास के इलाके के CCTV फुटेज खंगाला तो उसी दिन दोपहर करीब 2:28 बजे तीन युवक प्रतीक को जबरन काले रंग की UP नंबर की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले जाते नज़र आये। पुलिस ने CCTV और तकनीकी सर्विलांस की मदद से काले रंग की स्कॉर्पियो को ट्रेस किया तो गाड़ी के मिर्जापुर की तरफ जाने UP पुलिस को अलर्ट किया गया। पुलिस के अनुसार अहरौरा पुलिस के अलावा चोपन, रॉबर्ट्सगंज और रास्ते में आने वाले दूसरे थाना क्षेत्रों को भी गाड़ी की जानकारी देकर अलर्ट किया गया। संभावित रास्तों पर नाकाबंदी और चेकिंग भी की गई। जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस गाड़ी पर नजर रखे थी, इसी दौरान अहरौरा इलाके में पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक पड़ताल की तो गाड़ी में सवार तीन युवक मिले उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वाहन और पैसों के लेनदेन के विवाद में प्रतीक राय को जबरन साथ ले जाया गया था। आरोपी उसे उत्तर प्रदेश की ओर लेकर जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश ने आरोपी अभय सिंह (28), बृहस्पत सिंह (27) और आदर्श सिंह (24) को गिरफ्तार कर लिया तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे है। कहा जा रहा कि पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण की पूरी वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *