ब्रेकिंग

भाजपा में पोस्ट दिलाने का झांसा दे सिंचाई विभाग के SDO के पति से 82.63 लाख की ठगी, सरकंडा पुलिस ने आरोपी महिला को किया मनेन्द्रगढ़ से गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। भाजपा संगठन में बड़ा पद और जमीन जायजाद के लफड़े सुलझाने का झांसा दे सिंचाई विभाग के sdo के पति को 82.63 लाख का झटका देने वाली आरोपी
निखत परवीन साबरी को सरकंडा पुलिस ने मनेंद्रगढ़ के खोंगापानी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक करीब साल भर पहले श्री विहार निवासी चेतन आनंद दुबे की पहचान फेसबुक के जरिए निखत परवीन से हुई थी। महिला ने खुद को भाजपा का बड़ा कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से करीबी होने का दावा कर शुरुआत में जमीन विवाद से जुड़े मामले में मदद कर चेतन का विश्वास हासिल किया। बाद में महिला ने चेतन को भाजपा संगठन में बड़ा पद दिलाने का झांसा दे पार्टी फंड और अन्य कार्यों के नाम पर रकम मांगनी शुरू कर दी।। चेतन ने बताया कि 11 जुलाई 2025 से 17 अगस्त 2026 के बीच उसने महिला को करीब 62.63 लाख रुपये ऑनलाइन और 20 लाख रुपये नकद भुगतान किया। कुछ रकम महिला की बहन के बैंक खाते में भी ट्रांसफर कराई गई। काफी समय बीतने के बाद जब संगठन में पद नहीं मिला तो चेतन ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इसके बाद महिला ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
तब पीड़ित चेतन ने लेन-देन और अन्य साक्ष्यों के साथ इसकी शिकायत सरकण्डा टाने में दर्ज कराई। पुलिस ने लेनदेन और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आरोपी महिला को मनेंद्रगढ़ के खोंगापानी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पहले भी ठगी के आरोप

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के खिलाफ मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी लोगों को इसी तरह झांसा देकर रकम लेने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। पुलिस इन मामलों की भी जानकारी जुटा रही है। इधर, पीड़ित की पत्नी सिंचाई विभाग में SDO के पद पर पदस्थ हैं। बताया गया है कि चेतन लंबे समय से राजनीति और राजनीतिक दलों से जुड़ने की इच्छा रखता था, इसी का फायदा उठाकर महिला ने उसे अपने झांसे में लिया।

ऐसे बना रहे शिकार

शोसल मीडिया और एआई का जमाना है, चालाक किस्म के लोग नेताओ के साथ फोटो खिंचवा सोशल मीडिया में तस्वीरे डाल भौकाल बनाने ऐसे धन कुबेरो को फांसते है
जो सत्तारूढ़ पार्टी में पद की लालसा रखते है या अपने दो नम्बर के धंधे को और बड़ा बनाना चाहते है। यही वजह है कि कोई जमीन पर कब्जे का खेल खेल रहे तो कोई ओयो तो कोई जुए सट्टे और कोयले के ब्लैक मार्केटिंग में हाथ मार रहे वो भी सिर्फ फोटो के दम पर।

हनी भी तैयार

ऐसे लोगो ने बाकायदा लड़कियों और महिलाओ की फौज खड़ी रखी है, जिससे नेताओ, सप्लायरों और ठेकेदारों कोआसानी से प्रभावित कर शीशे में उतारा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *