

बिलासपुर/ शनिवार दोपहर दयालबंद मधुबन में अरपा नदी में नहा रहे दो बच्चों के बहने की खबर से कोहराम मचा रहा। पुलिस पहुँच गई मोहल्ले के मददगार पहुंच गए पर गोताखोर सवा घण्टे बाद भी नही पहुँचे जिसको लेकर परिजन और मोहल्लेवासियों में नाराजगी रही।
मिली जानकारी के मुताबिक मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश मोहल्ले में ही नदी में नहाने उतरे थे, तभी नहाते नहाते दोनो गड्ढे की ओर चले गए और बहने लगे आसपास में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया पर कुछ ही देर में दोनो लापता हो गए। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस पहुँच गए मोहल्ले के परिचित बच्चों की खोजबीन में लगे रहे पर गोताखोर नही पहुचे।

माँकड्रील में अव्वल
अभी गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर जारी है, बावजूद इसके डिजास्टर मैनेजमेन्ट औऱ आपातकालीन सेवाओ का ये हाल है, इनका केवल मॉकड्रिल ही चकाचक रहता है।



