

बिलासपुर,,, झलमला में चारा-पानी के अभाव के चलते गौ वंशों की मौत के मामले को लेकर मां अंजना सेवा समिति बिलासपुर और विश्व हिंदू परिषद के गौ सेवा प्रमुख पवन निर्मलकर ने गौ सेवक साथियों के साथ संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा… समिति और गौ सेवकों ने मामले में जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है!


गौ सेवकों का कहना है! कि झलमला क्षेत्र में गौवंशों को पर्याप्त चारा और पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण कई पशुओं की मौत होने की जानकारी सामने आई है! इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई है!

इसके साथ ही गौ सेवकों ने मोपका गौठान में भी गौवंशों की व्यवस्था को लेकर चिंता जताई… ज्ञापन में गौठान में पर्याप्त मात्रा में चारा, स्वच्छ पानी और आवश्यक दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई…. गौ सेवकों ने कहा कि गौठान में रखे गए… गौवंशों की देखभाल के लिए व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी जरूरी है! ताकि पशुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े…
गौ सेवा से जुड़े सदस्यों ने प्रशासन से मांग की कि झलमला में गौवंशों की मौत के मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए और यदि लापरवाही या अव्यवस्था के कारण पशुओं की मौत हुई है! तो संबंधित जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए…
ज्ञापन सौंपने के दौरान मां अंजना सेवा समिति के सदस्य अमृत यादव, राजकुमारी बघेल, विकास अवसरिया, मोहित यादव, संतोष श्रीवास, भौमिक बघेल सहित अन्य गौ सेवक मौजूद रहे… गौ सेवकों ने प्रशासन से गौवंशों की सुरक्षा और बेहतर देखभाल के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की…



