ब्रेकिंग

कथित वोट चोरी और एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप की बर्खास्त व गिरफ्तार करने मांग

Spread the love

बिलासपुर / कतिथ वोट चोरी और एसआईआर के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कलेक्ट्रेट मार्च कर
कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त व गिरफ्तार करने और मतदाता सूची संशोधनों की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच कराने की मांग की और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका।

कांग्रेसजनों ने कहा कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष काम नहीं कर रहा है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के नाम पर मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है और विपक्ष को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश के तहत लाखों वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए । उन्होंने कहा कि उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाकर उनकी गिरफ्तारी नही की जाती।

प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, अटल श्रीवास्तव, सियाराम कौशिक, रश्मि सिंह, शैलेश पांडे, राजेंद्र शुक्ला, विजय पांडे, नरेंद्र बोलर, रविंद्र सिंह, राजेश पांडे, प्रमोद नायक, जितेंद्र पांडे, आशीष सिंह, राकेश शर्मा, देवेंद्र सिंह, आशीष गोयल, स्वप्निल शुक्ला, अतमजीत मक्कड़, राजेंद्र साहू, अभय नारायण राय,राजेश शुक्ला, तज्जमुल हक, साकेश मिश्रा, लक्ष्मीनाथ साहू, संतोष गर्ग, गीतांजलि कौशिक, भोला साहू, जित्तू तिवारी, सुभाष अग्रवाल, हितेश देवांगन, आदित्य दीक्षित, संतोष दुबे, समीर अहमद, शिल्पी तिवारी, सीमा घृतेष, पिंकी बत्रा सीमा पांडे, लक्की यादव, शेख दुलारे, स्वर्णा शुक्ला, गौरव ऐरी, अखिलेश गुप्ता, महेश ठाकुर, फरीद खान, अनस खोखर, रातिश श्रीवासताव, नसीम खान, गजेंद्र श्रीवास्तव, सुबोध केसरी,राजा व्यास, साई भास्कर, जयंत मनहर, सुभाष ठाकुर, शादाब खान, आशीष कौशिक, यासीन खान, मनोज सिंह, प्रियंका यादव, बिहारी देवांगन, विनोद साहू, जावेद मेमन, मो अयूब, दीपक कौशिक, शहजादा खान, देवेंद्र मिश्रा, बॉबी थॉमस, शाहनवाज खान, अजरा खान, मनीष श्रीवास्तव, नरेंद्र टंडन, मुन्ना श्रीवास, राजू सूर्यवंशी, लखन नागदेव, राहुल सिंह, राकेश केसरी, हरमेंदर शुक्ला, प्रवेश पटवा,शेख आजम, सुरेंद्र तिवारी, राजकुमार यादव, सुनील पाल, वेद रात्रे, देव वर्मा, संजय सोनार, बिंदु जायसी, चेत्ररेखा साहू, सैय्यद इमरान,जागेश्वर रजक, अजय काले, शेरसिंह कश्यप, चंदन सिंह, सिरिश कश्यप, मनोज सिंह, अमित श्रीवास, वीरेंद्र सारथी, भारत जोशी, अन्नपूर्णा ध्रुव, सोलेमान सिंह,
समेत अन्य कांग्रेसजन एवं अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *