

बिलासपुर/ उधर नगर निगम के अफसर और जनप्रतिनिधि सामान्य सभा में व्यस्त रहे और इधर निगम मुख्यालय के थर्ड फ्लोर विकास भवन के चर्चित संपदा शाखा में एसीबी की धाड़ पड़ गई। एसीबी की टीम ने संपदा शाखा के बाबू लक्ष्मीकांत कोका को१०००० रुपये रिश्वत लेते हुए धरदबोचा।

एसीबी के बिलासपुर शाखा के हेड अजितेश सिंह ने बताया कि राजकिशोर नगर निवासी अजीत शुक्ला नमकान के लीज नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था, कई चक्कर कटवाने के बाद कोका ने लीज नवीनीकरण के
एवज में १०००० (दस हज़ार रुपये ) की रिश्वत मांगी।
अजीत ने इसकी शिकायत एसीबी से की । एसीबी की शिकायत के सत्यापन के बाद तय योजना के तहत धाड़ मार आरोपी बाबू लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार के रिश्वत के रकम के साथ धरदबोचा।



