0 कहा मांगे नही मानी गई तो करेंगे उग्र आंदोलन
0 तय मापदंड का नही हो रहा पालन लोग घरों- घर बीमार



विलासपुर। इंडस्ट्रियल एरिया सिरगिट्टी के राजश्री गुटखा पाउच की फैक्ट्री यहां के नागरिकों के लिए जी का जंजाल बन गया है। फैक्ट्री को बंद करने की मांग को लेकर पहुँचे नागरिकों का कहना है कि गन्दगी धूल गर्द वे झेल रहे और फैक्ट्री प्रबन्धन बाहर के लोगो को यहाँ लाकर काम पर रख रहा।

इससे जहां सिरगिट्टी अपराधगढ़ बनता जा रहा वही जनस्वस्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा यदि समय रहते प्रशासन फैक्ट्री को बंद कराकर उनकी प्राणरक्षा नही करता तो वे उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे।

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुँचे नागरिकों का कहना है कि एक फैक्ट्री चल रहा तो ये हाल है, दूसरा चालू हो जाएगा तो डस्ट और फैक्ट्री से निकलने वाले गन्दे पानी से प्रदूषण से यहां रहना मुश्किल हो जाएगा। उनका आरोप है कि फैक्ट्री में काम करने वाले स्टाफ बाहरी है जिनके कारण इलाके में कांनून व्यवस्था की हालत लगातार बिगड़ रही है। इन बाहरी कर्मचारियों के यहां रहने और फैक्ट्री में काम करने की कोई सूचना नही है, न सिरगिट्टी पुलिस को कोई मतलब है। जिससे हालात दिनो दिन बिगड़ते जा रहा। यदि समय रहते अपराध और प्रदूषण के गढ़ वाली फैक्ट्री को बंद नही कराया जाता तो हालात बिगड़ सकते है।



