ब्रेकिंग

कहां गई मेयर, फिर सामने आया निगम प्रशासन का अमानवीय चेहरा, गम्भीर बीमारी से ग्रसित मासूम बच्चे को दम्पती लेकर गए थे इलाज कराने रायपुर, इधर ढहा दिया गरीब का मकान, रोते- बिलखते अपने आशियाने को उजड़ते देखते रहे बच्चे

Spread the love

बिलासपुर,,, न्यायधानी के लिंगियाडीह- चिंगराजपारा में की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई में एक बार फिर निगम प्रशासन का अमानवीय चेहरा सामने आया है! एक ऐसे परिवार का घर बुलडोजर से ढहा दिया गया! जिसका मासूम बेटा गंभीर बीमारी से ग्रसित और रायपुर के हॉस्पिटल में भर्ती है! माता पिता की अनुपस्थिति में बच्चे सामने बैठ कर रोते बिलखते रहे, पर किसी का कलेजा नही पसीजा उनका घर ढहा दिया गया समाज की पक्षधर मेयर यहाँ पहुँची..

मामला लिंगियाडीह अपोलो हॉस्पिटल के जस्ट बाद चिंगराजपारा ढाल का है।

इस बिखरे मकान के मलबे और इसके गरीब मालिक – मालकिन को देखिए ये कैसे फुट- फूटकर रो रहे है! और अपने साथ हुई, नाइंसाफी को रुंधे गले से बता रहे है!

इनका कहना है! कि पहले निगम के अफसरों ने तोड़फोड़ के लिए केवल 1 कमरे को चिन्हाकित किया था! पर पूरे मकान को ढहा दिया, बच्चों ने बताया कि अम्मा बाबू नही है! भाई को लेकर इलाज के लिए रायपुर गए है! परंतु किसी ने उनकी नही सुनी, वे रोते बिलखते रहे, उनका यह भी आरोप है कि रहने के लिए जो मकान दिया गया है! वो रहने लायक नही है! एकदम जर्जर है! वहाँ पानी तक की व्यवस्था नही है!

सिद्धी यादव, पीड़िता
संतोष यादव पीड़ित, चिंगराजपारा बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *