0 कह रहे लोग टैक्स और चालान ले रहे तो कम से कम सड़क पर चलने की सुरक्षा तो दे
0 बिलासपुर की सड़कों पर चलिए संभलकर, एक्सीडेंट से बच गए तो मवेशी से टकरा सकते है


बिलासपुर। स्मार्ट सिटी के मवेशी मुक्त क्षेत्र के बोर्ड टँगे इलाको की व्यस्ततम सड़कों पर गाँव के दैहांन की तरह मवेशी दौड़ रहे है। इसके चलते राहगीरों को आनन- फानन में इनसे बचने अपने वाहन का एक्सीलेटर दबा कर भागना पड़ा रहा। ऐसे में अंधेरी सड़क पर मवेशियो से टकराने से कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।
आप खुद देखिए ये तस्वीरें गली मोहल्लों की नही बल्कि शहर के मुख्य मार्ग सदर बाजार, ईदगाह चौक, पुलिस लाइन, सत्यम चौक और मगरपारा रोड का है। देखिये कैसे ये मवेशियों के झुंड सड़को पर गाड़ियों के बीच दौड़ रही है और लोग कैसे इनसे बचने भाग रहे है।
ये मवेशी दौड़ केवल सदर बाजार या जिन इलाकों का उल्लेख किया वहां का नही बल्कि पूरे शहर के ज्यादातर इलाको की यही दृश्य है, इतना ही नही सड़क और गलियों में मवेशियों के दंगल भी हों रहे जिससे लोगो को जानमाल का डर भी बना हुआ है, ऐसी कई घटनाएं भी हो चुकी है। वो भी हाईकोर्ट की फटकार के बाद।
हाईकोर्ट रोड में पकड़ – धकड
हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी सड़को से मवेशियों का डेरा नही हटाया जा सका। जिससे राहगीरों की एक्सीडेंट से मौते हो रही और मवेशी भी मारे जा रहे और घायल हो रहे है। केवल हाईकोर्ट रोड में दिखावे के लिए पकड़ धकड़ की जा रही।
गोकुल धाम और दिखावे की कार्रवाई के बाद ये हाल
नगर निगम प्रशासन ने शजर को मवेशी मुक्त करने करोड़ो रूपये फूक दिए शासन की कई एकड़ जमीन चलिंगी पर सड़को से मवेशी नही हटाये जा सके। दिखावे की कार्रवाई चल रही वो अलग।
गौ अभ्यारण
गोकुल धाम बन गया, शर से गाव गाव तक गोठां बन गए। निजी और सरकारी गौ शालाये चल रही, कोटा जोगीपुर में नया गो अभ्यारण भी बना दिया गया फिर भी ये हाल है स्मार्ट सिटी और न्यायधनी के नाम से गौरान्वित हमर बिलासपुर का… आखिर क्यों?
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 6, 2026नागलोक फर्जी मुआवजा कांड में फिर ट्वीस्ट, पूर्व तहसीलदार व नायब तहसीलदार को पूछताछ के लिए नोटिस लेकर तहसील दफ्तर पहुची पुलिस तो मची खलबली…
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!

