ब्रेकिंग

गरुआ सड़क पे, प्रबंधन का दावा फलक पे… प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी सड़को पर पसरी गायें

Spread the love

0 हाईकोर्ट की फटकार संभागायुक्त की चेतावनी और कलेक्टर की तल्खी के बाद ये हाल
0 एक सरकार गई दूसरी आई पर नही बदले मवेशियों के हालात

बिलासपुर सरकार बदल गई पर गायों के हालात नही बदले मवेशी अब भी सड़क पर है, इसके चलते कभी वाहनों से टकराकर मवेशियों की जान जा रही तो कही आम राहगीर हताहत हो हॉस्पिटल पहुँच रहे या उनकी मौते हो रही। हाईकोर्ट भी मवेशियों के उचित प्रबन्धन के लिए फटकार लगा चेतावनी तक दे चुका फिर भी हालात जस के तस है।
न नरवा, गरुआ, घुरुआ बारी के दावे वाली सरकार मवेशियों को सड़क से हटवा सकी, और न हिदुत्व और गौ माता के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार।


इन तस्वीरों में आप खुद देखिये कैसे मोपका- छठघाट रोड पर शहरी गोठान जाने वाले तिराहे के ठीक सामने गायें सड़क को घेरकर झुंड के झुंड खड़ी है, इसके चलते भारी वाहन चालकों को गाड़ी रोक उतरकर मवेशियों को हकालना पड़ रहा।

0 ये दूसरी तस्वीर राजकिशोर नगर शनिमंदिर के सामने तोरवा पुल के मोड़ के पास की है, अब इसे भी देखिये…
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने हाल ही में टीएल मीटिंग में भी विभागों को आपस मे समन्वय बना सड़को को मवेशी मुक्त करने निर्देश दिया… पर नजारा सामने है। कुल मिलाकर सड़को पर पसरे मवेशी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गए है…?

   संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *