भीषण उमस भरी गर्मी और कोरोना संक्रमण की लगातार आ रही खबरों के बीच 16 जून से स्कूल खोलने के फरमान से अभिभावक टेंशन में, कह रहे अभिभावक फीस लेकर बच्चों को बख़्श दीजिये सरकार


0 कह रहे बच्चों के पालक फीस ले बच्चों को बख़्श दो सरकार
0 तबीयत बिगड़ने पर पालको की जेब पर पड़ेगा दुगना भार

बिलासपुर। भीषण उमस भरी गर्मी और फिर से कोरोना के संक्रमण के बीच सोमवार से स्कूल खोलने के फरमान ने जहा अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी। वहीं सर्वस्कूल अभिवावक संघ के अध्यक्ष ने इस फरमान को शिक्षा विभाग के सिंडिकेट की चाल बताते हुए इससे जनस्वस्थ्य के लिए खतरा बता स्कूलो को 15 दिन के लिए पुनः बन्द रखने की मांग की है।

उनका कहना है कि 15 दिन के लिए स्कूल खोल बच्चों के अभिभावकों से महीने भर का फीस वसूल करने ये कवायद की जा रही है, इससे पालको को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी उन्हें स्कूल की फीस, बच्चों के परिवहन के अलावा बच्चों की तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर और दवाइयों के लिए भी चुकानी पड़ेगी।
सवाल नौनिहालों की सेहत और जनस्वास्थ्य का है, अब फैसला छत्तीसगढ़ शासन को करना है कि करना क्या है, क्या प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा इसके लिए तैयार है?
क्या कह रहे लोग
000
कोई नया आदेश नही आया
अभी तक कि स्थिति में जिले के स्कूल 16 जून से ही खुलेंगे, फिलहाल शासन से कोई नया फरमान नही आया है।
0000
अनिल तिवारी जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर, (छ. ग)







