ब्रेकिंग

लोकतंत्र सेनानी और लोकतंत्र प्रहरी ने नई पीढ़ी को काला दिवस के इतिहास से अवगत कराने 25-26 को किया विविध आयोजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपासने ने मीडिया को दी जानकारी

Spread the love

बिलासपुर। लोकतंत्र सेनानी – छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने आपातकाल की 50 वे वर्ष पर 25-26 जूंन को काला दिवस मनाकर नई पीढ़ी को कांग्रेस के दमनकारी इतिहास से अवगत कराने का आव्हान कर इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी वे लोकतंत्र प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस के साथ बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
सेनानी के उपाध्यक्ष श्री उपासने ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” मनाने की घोषणा की है। उन्होंने उस समय के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मनमामी रातों-रात आपात्‌काल लगाकर लाखों विपक्षी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जेलों में डालने, समाचार पत्रों को सेंसरशिप करने मशीन को सील और संपादक व पत्रकारों को गिरफ्तार करने के मुद्दे पर अपनी बात रखी। श्री उपासने ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 26 जून को सीएम आवास पर आपात्‌काल के पीड़ित लोकतंत्र सेनानी और सत्याग्रहियों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। काला दिवस के इतिहास” एवं “संविधान हत्या दिवस पर प्रबुद्ध वक्ताओं के भाषण एयर काले अध्याय पर पुस्तिका का विमोचन करने, शैक्षणिक संस्थाओं में “संविधान हत्या दिवस कितना प्रासंगिक?” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर नई पीढ़ी को काला दिवस के इतिहास से अवगत करा कमेटी द्वारा चयनित प्रतिभागियों को नकद राशि और प्रमाण पत्र से  पुरस्कृत किया जाएगा ।

छात्र-छात्राओ को इस आयोजन से जोड़ने और निबंध के सम्बंध में जानकारी देने दो मोबाइल नम्बर 9425202652 व 9425 52092 जारी किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *