ब्रेकिंग

महापौर के वार्ड हेमूनगर रहवासी पानी मांगने पहुंचे कलेक्ट्रेट, कहा आ रहा गंदा पानी नहीं है! पीने लायक….

Spread the love

बिलासपुर,,,,  एक साल से दूषित जल और जल संकट से परेशान नगर निगम की मेयर पूजा विधानी के वार्ड के रहवासी शुक्रवार को पानी मांगने कलेक्ट्रेट पहुंचे… महिलाओं ने बताया कि नल के पानी से कीड़ा आ रहा है! गंदगी और बदबूदार है! जिसे छान कर वे दैनिक उपयोग में ला कर किसी तरह वे अपना दिन काट रहे है! लेकिन पीने के पानी का भयंकर संकट है! बंधवापारा हेमूनगर अटल आवास के  रहवासियों ने बताया कि B ब्लॉक 15 नंबर में पानी की विकट समस्या है! टंकी से आने वाला पानी गंदा बदबूदार और कीड़ा युक्त है! जिसे छान कर यहां के रहवासी निस्तार करते है! पानी इतना गंदा है! कि इसे पी नहीं सकते… हमारे ब्लॉक में बोर है! ही नहीं… हम पीने का पानी लाए तो कहा से लाए… दूसरे ब्लॉक में जाते है! तो वहां के रहवासी पानी भरने नहीं देते…

लड़ाई करते है! नल को कपड़े से बांध देते है! पानी भरने नहीं देते… पिछले एक साल से ऐसा ही चल रहा है! उनका कहना है! कि उन्होंने इसकी शिकायत तोरवा जोन कार्यालय नगर निगम विकास भवन सब जगह कर चुके है! इसके बावजूद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ… तो वे लोग कलेक्टर से पीने का पानी मांगने आया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *