0 हादसा या षड्यंत्र, क्या पता लगा पाएगी तंत्र
0 उठ रहे सवाल बड़े लोगो के यहां ही क्यो हो रहे ऐसे हादसे


बिलासपुर। शुक्रवार- शनिवार रात करीब 3 बजे तेज रफ्तार कार के बिजली के खंभे से टकराने के बाद रामा मैग्नेटो मॉल के सामने के 3 चर्चित दुकानो में आग लग गई। इस हादसे में कुछ मवेशियों के भी जलने की खबर है। चर्चा इस बात को लेकर रही कि आग लगी या लगवाई गई क्योकि सरकंडा में भी प्रस्तावित मॉल के सामने भी इसी फार्मूले से नीम के भारी भरकम पेड़ को गिरवाने के आरोप लगे थे। कहा जा रहा कि जहा आग लगी वो परिसर भी विवादित है कही ये भी प्रयोग तो नही।
तारबाहर पुलिस के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार रात श्रीकांत वर्मा मार्ग पर तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई। बिजली के तार के हिलने के कारण पहले यहां के एक चर्चित पान दुकान और इससे लगे दो और दुकान भी आग की चपेट में आ गए।
जिस चर्चित होटल में आग लगी वहॉ गैस के सिलेंडर भी रखे थे बताया जा रहा कि वाल फटने के कारण सिलेंडर में धमाका होने से आग और तेजी से फैली आग की चपेट में आने से तीनों दुकान के अंदर रखे सामान के जलने की बात कही जा रही।
आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने मशक्कत की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम और पुलिस बल भी मौके पर पहुच गया।
विवादित दुकाने
बताया जा रहा कि जिन 3 नो दकानो में आग लगी वो विवादित रहा।यहां विवादित जमीन के बाहर टिन तिरपाल लगाकर किराए में चल रहे विवादित पान दुकान चाय बिरयानी सेंटर के समीप 11kv खंबे को ही कैसे टक्कर लगी।
गाड़ी में लहरा रहा बीजेपी का झंडा
जिस कार क्रमांक सीजी 15 दी डब्ल्यू 8055 से टक्कर हुई वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रही, गाड़ी के सामने भाजपा का झंडा लगा दिख रहा। गाड़ी में बैठे लोगों का क्या हुआ वे कौन लोग थे क्या वे नशे में थे इस बात का पता नही चल सका है।
कुछ होगा या वैसे ही निबटा दिया जाएगा
सरकंडा हुंडई चौक की तरह इस घटना में भी सन्देह की खबरे आ रही है कि बड़े लोग बड़ी चाल चल रहे। अब सवाल यह जीत रहा कि इन आरोपो और सन्देह की जांच होगी कि इस मामले को भी हुंडई चौक कांड की तरह निबटा दिया जाएगा।

: क्या लंबू टिगू पर होगी कार्रवाई
जिस परिसर में ये आग लगी है वहां व्यवसायिक के साथ घरेलू सिलेंडर भी नजर आ रहा है, शायद खाध विभाग के जिम्मेदारों को भी ये नजर आ जाये और कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा सके।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मद्रासी रेस्टोरेंट का रसोई गंदा, फ्रीजर में एक साथ रखा मिला वेज- नानवेज , फ़ूड सेफ्टी विभाग ने खामियां गिना की लाइसेंस निलंबित करने कार्रवाई…
UncategorizedAugust 14, 2026स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सीपत, कोटा, बिल्हा सिरगिट्टी में आबकारी विभाग की धाड़, 345 लीटर अवैध शराब समेत 5 आरोपी गिरफ्तार…!
UncategorizedAugust 13, 2026मारपीट और अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज न करने पर तारबाहर थानेदार लाइन हाजिर, पुलिस दो लड़कों को पकड़ वारदात के बाद लापता घायल की कर रही तलाश…
UncategorizedAugust 13, 2026डीजीपी के बयान ने कालसर्प दोष फर्जी स्नेक बाइट मुआवजा कांड से जुड़े अफसरो में मचाई धुकधुकी, कहा विशेष एजेंसी से जांच कराने भेजा प्रस्ताव,,, कानून से गिल्ली डंडा खेलने वाले संलिप्त अफसर फिर सकते में…



