
बिलासपुर,,,, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यलय में पत्रकारों से चर्चा कर 21 जून को आयोजित विश्व योग दिवस के आयोजन की जानकारी दी। वही मेडिकल कालेज और सरकारी अस्पतालों में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध के अपने फरमान को लेकर भी सफाई दी। कि न तो उन्हें मीडिया से चिढ़ और न विवादों की आदत है…

पत्रकारों ने जब उनसे उनके विभाग के सम्बंध में सवाल किया तो बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने टोकाटाकी की, पत्रकारों के सवाल से घिरे तो असहज मंत्री को सीढ़ी पकड़कर भागना पड़ा…



