ब्रेकिंग

पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय को मिली जान से मारने की धमकी. कालकर्ता ने 20 लाख न देने पर  मंजू की बेटी को उठा ले जाने की बात कह मचा दी सनसनी,सकरी थाने में दर्ज कराया एफआईआर

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में क्या अब फिरौती गैंग सक्रिय हो रहा है। मामला पूर्व नगर विधायक शैलेश पांण्डेय को जान से मारने की मिली धमकी का है। जिसमे भाईगिरी की तर्ज पर उनसे 20 लाख रुपए की मांग की गई है, साथ ही रकम न देने पर बेटी को उठा ले जाने की धमकी भी दी गई है। धमकी भरे कॉल से घबराए पूर्व विधायक ने घटना की रिपोर्ट सकरी थाने में दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक सकरी आसमा सिटी निवासी पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय की पत्नी ऋतु पाण्डेय के मोबाइल पर बुधवार के दोपहर करीब 12 बजे अनजान नंबर से कॉल आया कॉल करने वाले ने सख्त लहजे में उनसे शैलेश पाण्डेय से बात कराने कहा। पूर्व विधायक ने जब कालकर्ता से बात की तो पर्व विधायक को सीधे जान से मारने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपए न देने पर सहकारिता विभाग की उपपंजीयक मंजू पांडेय की बेटी को उठा कर ले जाने की बात कही। पूर्व विधायक ने बताया कि आप पूर्व विधायक को फोन कॉल किये हो तब उस दुस्साहसी ने अश्लील गाली गलौच भी की।
विधायक ने इसकी शिकायत सीधे एसएसपी से की और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद विधायक सीधे सकरी थाने पहुँचे और मामले की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस धारा 296,351(2) के तहत
अपराध कायम कर मामले की जांच कर रही है। सवाल यह उठ रहा कि सहकारिता विभाग के उप पंजीयक की बेटी को उठाने की धमकी देने वाले ने पूर्व विधायक की पत्नी को काल कर उन्हें क्यो धमकी दी।

जांच में जुटी सकरी पुलिस

सकरी टीआई प्रदीप आर्या ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी के सम्बंध में मोबाइल नम्बर के आधार पर पतासाजी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *