ब्रेकिंग

धर्मांतरण को लेकर पावर हाउस से तोरवा थाने तक मचा रहा बवाल, हिन्दू संगठन ने विरोध प्रदर्शन कर की नारेबाजी

Spread the love

0 प्रार्थना सभा की आढ में दरवाजा बंद कर धर्मांतरण कराने आरोप
0 कहा महिलाओ को आगे कर रहे ईसाई समाज के लोग, ये नही चलने देंगे

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर धर्मांतरण के मामले में पॉवर हाउस से तोरवा थाने तक बवाल, मचा रहा।

हिदू संगठन ने तोरवा पॉवर हाउस केवट पारा के एक मकान में प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहे धर्मांतरण के विरोध में पुलिस बल के साथ मकान का दरवाजा खटखटाया तो पहले एक महिला बाहर निकली फिर एक के बाद एक महिलाओ ने निकलकर पुलिस और हिंदू सेना का यह कहकर विरोध किया कि उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है।

इसके बाद दोनों पक्ष के बीच जमकर बहस और विवाद हुआ। हिंदू सेना के लोगों ने किया विरोध करने पर ईसाई धर्म के लोगों के द्वारा मारपीट का आरोप भी लगाया। इसके बाद दोनों पक्ष तोरवा थाना पहुँचे सैकड़ों की संख्या में पहुँचे हिंदू संगठन के लोगों ने थाने घेराव कर जमकर नारेबाजी की। जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *