ब्रेकिंग

बच्चों को फर्जी तरीके से नौकरी लगाने के चक्कर मे 43 लाख भी गए, और जाना पड़ा जेल, महिला समेत 2 अन्य आरोपी भी पकड़ाए, एक पहले से जेल में बंद

Spread the love

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

बिलासपुर। एक ही परिवार के 3 सदस्यो को खाद्य निरीक्षक, हास्टल अधीक्षक, पटवारी के पद पर शासकीय नौकरी लगाने का झांसा दे 43 लाख उगाही करने के मामल में तखतपुर पुलिस ने हाइकोर्ट के निर्देश पर लेनदार- देनदार समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का आए आडोपी पहले बी पकड़ा जा चुका है।

बरेला थाना जरहागावं निवासी सूर्यकांत जायसवाल सकरी नेचर सिटी में रहता है, सूर्यकांत अपने दो बेटों और 1बेटी को खाद्य निरीक्षक, हास्टल अधीक्षक और पटवारी के पदो पर भर्ती कराने के लिए गत 8.फरवरी 2022 से 5 जून 2023 तक किस्तो मे अनीश राजपूत विष्णु राजपूत और जावेद खान को दिया था। खुद सूर्यकांत ने इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में की। एसएसपी रजनेश सिह ने
शिकायत की जांच कराई तो यह तथ्य सामने आया कि सूर्यकांत जायसवाल ने आरोपियो से सपर्क कर अपने पुत्र एवं पुत्री को शासकीय नौकरी दिलाने हेतु विहित प्रक्रिया का पालन न कर विधि विरूद्ध तरिके से बईमानी पूर्वक शासकिय सेवा का पद पाने के प्रलोभन मे आरोपियो को किस्तों में 43,00000 रूपये देकर न केवल शासन से छल किया बल्कि उन प्रतिभागियों से भी छल किया गया है जो इन परीक्षाओं मे नियमानुसार शामिल होकर अपनी योग्यता से चयनित होते पुलिस ने सूर्यकांत जायसवाल. तखतपुर क्षेत्र के ग्राम निगारबंद निवासी आरोपी
विष्णु प्रसाद राजपूत पिता स्व भुखउ प्रसाद राजपूत उम्र 67 साल और. विनोबांगर निवासी 29 वर्षीया सीमा सोनी पति जावेद खान को गिरफतार कर ज्यूडिश्यिल रिमाड पर भेजा ढिया प्रकरण का एक अन्य आरोपी तोरवा तितली चौक निवासी 31 वर्षीय जावेद खान उर्फ राजा पिता रियाज खान
सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 355/25 धारा 420 के एक मामले में अप्रेल 2025 से जेल मे निरूध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *