ब्रेकिंग

हरी झंडी के इंतजार में राजधानी में कंडम होते पड़ी है करोड़ो की गाड़ियां, विभागीय कामकाज पर पड़ रहा असर दौरा निरीक्षण सब बंद

Spread the love

बिलासपुर । हरी झंडी के चक्कर मे पूरे प्रदेश में हरि – हरि मचा है, गाड़ियों को कंडम बता शासन ने नीलाम करा दी, नई गाडियां विभागों को देने महीनों से राजधानी रायपुर में खरीदी खड़ी है, पर सीएम के पास वक्त नही है, नतीजतन गाड़ियों के अभाव में कामकाज ठप पड़े है, अफ़सर न दौरे पर जा पा रहे न राजधानी। बारिश पानी का समय है संक्रामक बीमारी का खतरा है, सुदूर इलाको में राशन की मॉनिटरिंग नही हो पा रही हरी झंडी दिखाए कौन सिपहसलार है कि बिना हरियाली लहरवाये इसके लिए तैयार नही है। अफसर गतौरिहा पप्पू की तरह नई गाड़ी मिलने की आस में टकटकी लगाए बैठे है।


बताया जा रहा कि करीब 7-8 माह पहले सरकार ने शासकीय कामकाज के लिए गाड़ियां खरीदी, ये नई गाड़ियां विभिन्न विभागों में भेजा जाना है, विभागों से कंडम और पुरानी गाड़ियों को पहले ही आक्सन के लिए मुख्यालय बुलवा लिया गया, पर गाड़िया आज तक नही आई जिससे विभागों के कामकाज प्रभावित हो रहे, बड़े बाबू और साहबो का दौरा कार्यक्रम बन्द पड़ा है,
राजधानी के अफसर सीएम या डिप्युटी चीफ मिनिस्टर से गाड़ियों को हरी झंडी दिखा विभागों में भेजने डेट मांग रहे पर कभी कुछ तो कभी प्रशिक्षण शिविर आड़े आ जा रही, अफसर भी अड़े है कि नेताजी से झंडा लहरवाकर ही मानेंगे, इधर अफसर गाड़ी की बाट जोहते बैठे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *