ब्रेकिंग

सरकारी स्कूल में तंत्र मंत्र की पाठशाला, कोयल को काटकर चढ़ाया खून, नींबू और सिंदूर देख दहशत का माहौल, शिक्षकों ने भी बैगा बुलाकर कराया उतारा

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अब जो न हो कम है दुर्ग जिले के एक सरकारी स्कूल से तंत्र क्रिया का मामला सामने आया है। यहाँ प्राचार्य कक्ष के ठीक सामने पूजा पाठ कर एक कोयल की बलि दी गई है। इस तंत्र क्रिया को लेकर स्कूल में दहशत का माहौल है। इसके जवाब में शिक्षकों ने भी बैगा बुलाकर पूजापाठ कराया है।

बोरसी थाना क्षेत्र के शासकीय मिडिल स्कूल में की गई इस तंत्र क्रिया से दहशत का माहौल है, गुरुवार सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो देखा कि किसी ने स्कूल परिसर में तांत्रिक चिह्न बनाकर तंत्र मंत्र किया है मौके पर नींबू, मृत पक्षी और सिंदूर बिखरा था वो भी प्रिंसिपल रूम के ठीक सामने बरामदे में जिसके अंदर तांत्रिक-जैसे चिन्ह उकेरे गए थे। इसमें कोयल को काटकर चढ़ाया गया था। खून से सनी मृत पक्षी, नींबू और सिंदूर देख बच्चे दहशत में आ गए। बच्चों ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दी। फिर शिक्षक भी दौड़े भागे मौके पर पहुंचे और प्रिंसिपल ऑफिस के सामने का मंजर देखकर वे भी दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कृत्य के पीछे किसका हाथ है और उसका मकसद क्या था। लेकिन जिस हिसाब से प्रिंसिपल ऑफिस के सामने किया गया है इससे यह स्पष्ट हो गया है कि तंत्र क्रिया कराने वाले के निशाने पर प्राचार्य ही है।


डरे सहमे शिक्षकों ने भी स्कूल में बैगा बुलवाकर पूजा करवाया है। बैगा ने अगरबत्ती, कपूर जलाकर और सिंदूर से टोटके की काट का दावा किया। दहशत का ये आलम है कि ज्यादातर बच्चे नदारद हो गए जो आ रहे वो भी
कक्षाओं में जाने से डर रहे । बच्चों के पालक भी डरे सहमे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *