ब्रेकिंग

एयू के यूटीडी के विद्यार्थियों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, कुलपति को सौपा ज्ञापन

Spread the love

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी के यूटीडी के विभिन्न विभागो के छात्र छात्राओं ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी करते हुए कुलपति को ज्ञापन सौंपा।

छात्र नेता यश अवस्थी के नेतृत्व कुलपति को सौपे गए ज्ञापन में यूनिवर्सिटी के कैंटीन के सुचारू संचालन,,छात्र छात्राओं के आने-जाने के लिए निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराने, बीएससी बायोटेक है तो एमएससी बायोटेक भी आरम्भ करने, छात्र- छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने और यूनिवर्सिटी के जिम के कालातीत उपकरर्णो की जगह लेटेस्ट इक्विपमेंटस की व्यवस्था करने की मांग रखी कुलपति ने चार मांगो को तत्काल पूरा करने एवम एक पर विचार कर छात्रहित में निर्णय लेने आश्वासन दिया,। प्रदर्शन के दौरान गौरव गवेल, जितेंद्र पटेल, प्रदीप गवेल ,भावेश गुप्ता, अभिनीत, खुमानसिंह, मनीष , पीयूष ,तरुण ,दीपक साहू समेत अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *