ब्रेकिंग

लाल बाल वाले पर अवैध वसूली के तोहमत से मचा बवाल, ठेले वालो ने लगाया आधा माल खाने का आरोप, कहा गुस्सा इतना कि क्या कर डालूं

Spread the love


0 बोले 5000-5000 हजार देने पर ही 6 दिन बाद छोड़ रहे ठेले और सामान
0 खा गए आधे से ज्यादा काजू किसमिस


बिलासपुर। निगम के अतिक्रमण शाखा पर खुली लूट, जब्ती का माल खाने , 5-5 हजार लेकर ठेला छोड़ने और परेशान करने का फिर गम्भीर आरोप लगे है। वीडियो में पीड़ित जिस लाल बाल वाले पर आरोप लगा रहे वह निगम के राजस्व विभाग का सहायक राजस्व निरीक्षक है, जो सालों से अपने आकाओं के दम पर राजस्व विभाग के बजाय अतिक्रमण दस्ते में कार्यरत है।
नगर निगम का अतिक्रमण अमला लंबे समय से जब्ती के कबाड़, ठेले और जब्त माल को अनाप-शनाप पैसा लेकर बिना रसीद के छोड़ने, अवैध रूप से पुटपाथ कारोबारियों और फलवालो से उगाही करने व जब्ती के लाखो के कबाड़ को बेचने के लिए चर्चा में है।
पिछले दिनों भी सीजीडीएनए ने स्वीमिंग पुल से जब्ती के कबाड़ को इन लोगो के द्वारा 24 घण्टे के अंदर गाड़ी बुलवाकर कबाड़ दुकान में ले जा बेचने की खबर प्रसारित कर निगम प्रशासन को आगाह करने का प्रयास किया था। पर जिम्मेदार अफसरों ने ध्यान नही दिया जिसके कारण निगम प्रशासन की जमकर फजीहत हो रही है और गम्भीर आरोप लग रहे है।
इस पूरे गोलमाल का सरगना अतिक्रमण शाखा के लाल बाल वाले कर्मचारी को बताया जा रहा।
आप खुद सुनिए पीड़ित कारोबारी कितने आक्रोश में है और क्या कह रहे है…

   निगम के अतिक्रमण निवारण अमले पर इस तरह के गम्भीर आरोप पहले भी लगते रहे है। गोलबाजार डाकघर के पास कूलर मार्केट में कार्रवाई के दौरान भी अमले के इन्ही कर्मचारियो पर अवैध वसूली का आरोप लगा था पर हुआ कुछ नही। अब पीड़ित खुलकर अवैध वसूली और जब्ती के माल के अफरा का गम्भीर आरोप लगा रहे।

फ़ूड वाहन, 2-2 हजार जुर्माना, 8-8 हजार अंदर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 36 मॉल और मिनोचा कालोनी के पास सड़क किनारे खड़ी दो फ़ूड वाहन पर भी करवाई में गड़बड़ी की खबर है। बताया जा रहा कि इन फ़ूड वाहन संचालको से 10-10 हजार जुर्माना वसूला गया है, पर रसीद 2-2 हजार रुपये की दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *