

0 दो- ढाई माह बाद है लूथरा का सालाना उर्स

0 कहा छत्तीसगढ़ ही नही देश भर से आते है जायरीन
बिलासपुर/ शहंशाह-ए-छत्तीसगढ़ हज़रत बाबा सैयद इंसान अली शाह (रहमतुल्लाह अलैह) लूथरा शरीफ के नवनियुक्त इंतजामिया कमेटी ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से भेंट कर आगामी उर्स के पूर्व बदहाल सीपत रोड और लूथरा पहुँच मार्ग के मरम्मत की मांग की ।

नवनियुक्त सदर हाजी इकबाल हक की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को अवगत कराया कि दो- ढाई माह बाद लूथरा में आयोजित होने वाले सालाना उर्स में छत्तीसगढ़ सहित देशभर से हजारों जायरीन एवं अकीदतमंद लूथरा दरगाह शरीफ पहुंचते हैं।

ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन के लिए आयोजन पूर्व सड़क को दुरुस्त कराये, जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन ने मांग को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उम्मीद है कि प्रशासन के सहयोग से उर्स से पूर्व सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होगा और हजारों जायरीन को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी !



