
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में PWD सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का मामले को लेकर
सियासत दूसरे दिन भी, गरम रही उधर विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में भ्र्ष्टाचार, भर्ती में गड़बड़ी खाद बीज की कमी को लेकर हंगामा हुआ, इधर परीक्षा में धांधली के विरोध में एनएसयूआई ने सड़क पर उतर सरकार पर निशाना साधा और कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय का घेराव कर परीक्षा रद्द करने व दोषियों पर कार्रवाई के लिए आवाज बुलंद की।

परीक्षा में जशपुर की दो बहनों द्वारा कैमरा, वॉकी-टॉकी से नकल कराने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
महेंद्र गंगोत्री, नेता एनएसयूआई
रजनेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर



