
बिलासपुर। अकलतरी बाम्हू सोसायटी में ही नही अंचल समेत पूरे प्रदेश से ऐन किसानी के वक्त खाद की किल्लत से अन्नदाताओं के सब्र का बांध टूटने लगा है, यदि समय रहते खाद का इंतजाम नही किया गया तो हालात बिगड़ सकते है।


बेलतरा विधानसभा के ग्राम अकलतरी- बाम्हू सोसायटी से आम किसानों के बजाय बड़े और अपने चहेते किसानों को पिछले गेट से खाद देने के आरोप लग रहे है। किसानों का कहना कि उन्हें दे रहे है और हम खाली हाथ लौट रहे है है अभी तक नहीं मिला, वे लोग शुक्रवार को सोसायटी खुलने के पहले पहुंचे थे फिर भी उन्हें खाद नहीं दिया गया।
गौरतलब है कि गत शुक्रवार को ऐसी ही शिकायत लेकर मस्तूरी क्षेत्र के ग्रामीण भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुचे थे।



