ब्रेकिंग

एक दिन में पकड़ाई 2 क्विंटल 84 किलो गांजे की खेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। जब एक दिन में नशे के 2 सौदागरो से 2 क्विंटल 84 किलो ग्राम गांजा पकड़ा जा रहा तो पर डे कितना गांजा आ रहा ये बड़ा सवाल है। पुलिस ने भूरे धुंए के दो सौदागरों को पकड़कर करीब 3 क्विंटल गांजा जब्त किया है। उससे भी बड़ी बात यह है कि पुलिस पकड़े गए आरोपी को अंतरराज्यीय तस्कर बता रही। एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने बिलासा गुड़ी में मीडिया के समक्ष पूरे मामले की जानकारी दी।
सफेद रंग की कार में पकड़े गए आरोपी 26 वर्षीय गजेंद्र गोस्वामी उर्फ बिट्टू देवधरा, मंडला (मध्यप्रदेश) और 25 वर्षीय नयन कुमार ग्राम मेहता घनसौर, सिवनी (मध्यप्रदेश) के बताए जा रहे, इनके पास से पुलिस ने ब्राउन टेप में लपेटे 284 पैकेट, 284 किलो ग्राम गांजा और सफेद रंग की कार जब्त किया है,

पुलिस के मुताबिक ये आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे थे, जिन्हें सूचना पर ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) और थाना तोरवा की संयुक्त टीम ने शुक्रवार
18 जुलाई को जगमल चौक के पास से पकड़ा, जो सफेद कार को रोकने के बाद भी भाग रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को धारा 20 (बी) (2) (सी) एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने बताया कि नशे के इस गोरखधंधे में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी एंड-टू-एंड विवेचना कर कार्रवाई करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *