ब्रेकिंग

5 डिसमिल की बाध्यता के विरोध में भायु कांग्रेस ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा गरीब कहा से लाएंगे इतने पैसे

बिलासपुर। मिर्ची 60 रुपया किलो, पाव 20 रुपया से लेकर टेलीकॉम कंपनियों के 28 दिन के महीने की तर्ज अब सरकार ने भी तय कर दिया कि जमीन खरीदना है तो 5 डिसमिल ही खरीदना होगा रजिस्ट्री तभी होगी। इसके विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।


। भारतीय युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सरकार की इस नीति के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि इस नीति से गरीबों को परेशानी होगी, क्योंकि उनके पास जमीन खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं, जमीन की आसमान छुती दर को देखते हुए लोग अपनी जीवन भर की जमा डिसमिल दो डिसमिल जमीन खरीद सकते है 5 डिसमिल के लिए पैसा कहां से लाये,

विरोध के मुख्य बिंदु:

  • जमीन खरीद की बाध्यता: सरकार ने जमीन खरीदने के लिए 5 डिसमिल की बाध्यता तय की है, जिससे गरीबों को परेशानी हो रही है।
  • जनविरोधी नीति: कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं और गरीबों के हितों को ध्यान में नहीं रखती हैं।
  • आर्थिक बोझ: जमीन खरीदने के लिए गरीबों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा, जिससे उनकी स्थिति और खराब हो जाएगी।

इस नीति के विरोध करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस ने सरकार से इस नीति को वापस लेने की मांग की है।

नीरज घोरे, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस
राजू यादव, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस
सुनील यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष भिलाई विधानसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *