ब्रेकिंग

ठेकेदारो के खिलाफ फिर ठेका कर्मियों ने भरी हुंकार, शनिवार को अवकाश के दिन निगम कमिश्नर का घेराव करने पहुचे निगम दफ्तर

Spread the love

बिलासपुर। ठेकेदारो द्वारा 3 माह के बकाया वेतन का भुगतान न करने और पीएफ जमा न करने से आक्रोशित निगम के ठेका कर्मियों ने निगम कमिश्नर के दफ्तर पर खम्भ गाड़ दिया।

शनिवार को अवकाश के बावजूद ठेका कर्मी निगम मुख्यालय विकास भवन में निगम कमिश्नर के दफ्तर कर बाहर सुबह से डंटे रहे। इन कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने से परिवार के संचालन में हो रही दिक्कतों का हवाला देकर अविलम्ब बकाया वेतन दिलाने की मांग की है।

इन पीड़ित कर्मचारियों का कहना है कि तीन- तीन माह से वेतन न मिल पाने के कारण राशन दुकानदार ने जहाँ राशन देने से मना कर दिया, वही स्कूल संचालक फीस बकाया होने के कारण बच्चों का रिजल्ट नही दे रहे, 1 अप्रेल से नया शिक्षण सत्र शुरू हो रहा बच्चों के लिए गणवेश और किताबे भी खरीदना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *