ब्रेकिंग

चुनावी फंडे के चलते दबाई गई लोफन्दी कांड से उठा पर्दा, एफएसएल रिपोर्ट से हुआ खुलासा जहरीली शराब से हुई थी 4 मौते, मृत कोचिए की पत्नी पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम लोफन्दी में करीब साढ़े छह माह पूर्व ऐन लोकसभा चुनाव के पहले जहरीली शराब से हुई मौतो की सच्चाई आखिरकार एफएसएल रिपोर्ट से खुलकर सामने आ गई। रिपोर्ट से साफ हो गया कि 4 ग्रामीणों की मौत जहरीली शराब से हुई। जिस पर प्रशासन फूड पाइजनिंग बताकर पर्दा डाल रहा था। जांच के बाद पुलिस ने मृत कोचिए की पत्नी पांचो बाई लहरे पर गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज कर लिया है…

गत 8 फरवरी 2025 को लोफंदी गांव से अचानक एक के बाद एक 8 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया था। परिजनों का आरोप था कि कच्ची शराब पीने से उनकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान एक-एक कर उनकी मौत हुई, चूंकि 7 मई को बिलासपुर में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी थी इसलिए उस समय प्रशासन ने पूरे मामले को फूड पाइजनिंग बताकर पर्दा डालने का प्रयास किया। इतना ही नही बकायदा पीआरओ और पुलिस ग्रुप में इस आशय की विज्ञप्ति भी जारी की गई कि ये मौते दूषित भोजन और फ़ूड पॉजनिंग से हुई है।
लेकिन करीब साढ़े छह माह बाद आई बिसरा रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर कर दी । हद ये है कि पूरे घटनाक्रम पर पुलिस अब भी चुप्पी साधे हुए है और केस को सेंसिटिव लिस्ट में डालकर गोपनीयता बरती जा रही है…

रजनेश सिंह, एसएसपी, बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *