
0 स्वास्थ्य विभाग और रेलवे की लापरवाही पर कड़ी जताई कड़ी नाराजगी

0 राज्य शासन और रेलवे को राशि देने निर्देश, रेलवे ने जमा कराए 1 लाख
बिलासपुर । रेलवे स्टेशन में कैंसर पीड़ित महिला को एंबुलेंस न मिलने से हुई मौत के मामले को हाई कोर्ट की डिवीजन बैंच ने गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को 3 लाख रुपए मुआवजा देने आदेश दिया है।इसमें 1 लाख रुपए रेलवे और 2 लाख रुपए राज्य शासन को देना है। गुरुवार को रेलवे की ओर से एक लाख रुपए की राशि जमा कर दी गई।
बुढ़ार एमपी निवासी 62 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला 18 मार्च 2025 को अपने परिजनों के साथ ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल कोच से रायपुर से बिलासपुर आ रही थी। उसे बिलासपुर से ट्रेन बदल कर बुढ़ार जाना था। यात्रा के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने पर इसकी जानकारी महिला के परिजन ने रेल कर्मचारियों को दी। सूचना पर जनरल कोच में स्ट्रेचर भेजा गया कुलियों ने स्ट्रेचर में रख कर महिला को गेट के बाहर लाकर छोड़ दिया। एक घंटे बाद एम्बुलेंस आई तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी इसलिए उसे ले जाने से इंकार कर दिया। बाद में परिजन दूसरे वाहन की व्यवस्था कर उसे ले गए। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने पिछली सुनवाई के दौरान व्यवस्था सुधार को लेकर की जा रही कार्रवाई के संबंध में पूरी जानकारी प्रस्तुत करने कहा था। यह बताने भी कहा कि इमरजेंसी में एंबुलेंस सुविधा आखिर उपलब्ध क्यों नहीं हो पाती।
कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की मुफ्त की योजनाएं हैं, फिर भी लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग और रेलवे की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने राज्य शासन और रेलवे को शपथपत्र देने कहा था। सुनवाई के दौरान रेलवे की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि रेलवे की ओर से स्टाफ भेजा गया था, पर वहां कोई नहीं मिला।राज्य शासन की ओर से एंबुलेस सुविधा के संबन्ध में जानकारी दी गई।कोर्ट ने इसे पर्याप्त न मानते हुए मृतका के परिजन को रेलवे और शासन की ओर से 3 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा और एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए याचिका निराकृत कर दी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

