0पीडित महिलाओ ने कलेक्टर से लिखित शिकायत कर लगाई थी गुहार

0 निगम प्रशासन ने रसीद के फर्जी होने की तस्दीक के बाद कराया एफआईआर

बिलासपुर। फर्जी रसीद बुक छपवाकर दो महिलाओ से 1 लाख 70 हजार- 1 लाख 70 हजार रुपये में अटल आवास बेचने वाली आरोपी भाजपा नेत्री सपना सराफ को सरकण्डा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल ठगी की शिकार पीड़ित आवेदिका श्रीमति उमा साहू एवं श्रीमति संतोषी विश्वकर्मा ने कलेक्टर के समक्ष शिकायत की थी कि राजकिशोर नगर कल्याण बाग निवासी सपना सराफ ने उन्हें प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के तहत् आवास दिलाने के नाम पर उनसे 1,70,000 – 1,70,000 रुपये लेकर उन्हें आवास की फर्जी रसीद और मकान की चाबी दी, जब वे लोग डेरा डंडा लेकर अटल आवास में रहने गए तो वहां ड्यूटीरत गार्ड ने बताया कि उनके नाम पर अटल आवास आबंटित ही नहीं है ।

कलेक्टर ने जांच और कार्रवाई के लिए आवेदिकाओ द्वारा प्रस्तुत रसीद व चाबी जांच और आगे की कार्रवाई के लिए निगम आयुक्त को सौप दी, मामले की तस्दीक कराने के बाद निगम प्रशासन ने कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री आवास योजना नगर पालिक निगम के लिपिक सौरभ तिवारी पिता स्व. ओ.पी. तिवारी को प्रतिवेदन देकर सरकण्डा थाने में एफआईआर कराने भेजा, रिपोर्ट पर सरकण्डा थाना पुलिस ने आरोपी सपना सराफ पति गुलाब सराफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उससे फर्जी रसीद बुक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा ढिया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और दो अन्य व्यक्तियों की तस्वीरें रखकर श्मशान में तन्त्रपूजा की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कम्प, ग्रामीणों ने 1 को पकड़कर पुलिस को सौंपा 3 फरार…!
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?

