0 तो क्याजहरीली हो गई त्रिफला

0 पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता के नेतृत्व वाले बयान के बाद बड़े नेता झर्रा रहे कान

बिलासपुर । वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री के बयान के बाद कांग्रेस की राजनीति में इन दिनों चमचों और साँप बिचछू जबरदस्त चर्चा में है, वोट चोरी के आरोप में प्रदर्शन की रणनीति तय करने कांग्रेसजन कांग्रेस भवन में जुटे थे, मीडिया ने विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष से उनके इस बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वे अपने बयान पर अडिग है,
उन्होंने कहा कि जितनी संख्या सांप बिच्छु की है उतनी ही चमचों की भी है, ये जो बाकी बाते बाहर जा रही है, एक दूसरे को हम मुख्यमंत्री बन रहे कांग्रेस अध्यक्ष बनाया रहे वो हमारी नही हमारे चमचों की गलती है सभी नेतागण और जिलाध्यक्ष अपने चमचों को संभालकर रखे।
राज्य बनने के बाद इन 25 सालो में छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी 2003 तक राज्य के मुखिया रहे, इसके बाद 2003 से 2008 से 2013 और 2013 से 2018 तक प्रदेश की सत्ता में भाजपा का एकछत्र कब्जा रहा डॉ रमन सिंह 3 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, इसके बाद 2018 से 23 तक 5 साल कांग्रेस की गवर्नमेंट रही भूपेश बघेल प्रदेश के सीएम रहे, फिर 2023 में प्रदेश में भाजपा की सत्ता आई विष्णुदेव साय प्रदेश के मुख्यमंत्री बने,
सत्ता जाने के बाद कांग्रेस की त्रिफला इन दो सालों में अब सांप बिचछू और चमचों तक पहुच गई।
पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में त्रिफला हिट रही, वक्त है बदलाव के नारे ने 15 साल से सत्ता में काबिज रही भाजपा का हाजमा बिगाड़ अर्श से फर्श पर ला दिया था, पर वही त्रिफला अब जहर कैसे बन गई कार्यकर्ता स्तब्ध है और अपने नेताओं के मुह से सांप बिचछी और चमचे सुनकर हताश भी। सवाल यह उठ रहा कि जब अभी से नेतृत्व वाले एक बयान से ये हाल है तो मिशन 2028 में क्या होगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और दो अन्य व्यक्तियों की तस्वीरें रखकर श्मशान में तन्त्रपूजा की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कम्प, ग्रामीणों ने 1 को पकड़कर पुलिस को सौंपा 3 फरार…!
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?

