ब्रेकिंग

न्यायधानी में लगातार माहौल बिगाड़ने साजिश, फिर अरपापार मुरुम खदान के शिव मंदिर को टारगेट कर उकसाने का प्रयास, हिन्दू संगठनों ने दिया हिमाकत का जवाब, मुख्य आरोपी समेत दोनो पक्ष के 8 गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर चंद लोग न्यायधानी में अमन चैन को लगातार खराब करने की हिमाकत कर रहे। यूपी के बरेलीकांड के बाद कुछ लोगो ने पहले तो यहाँ आई लव मुहम्मद के बैनर, गेट लगा उकसाने का प्रयास किया, और अब अशोक नगर बिरकोना के शिव मंदिर में अशोभनीय हरकत करने को लेकर शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक सरकंडा बवाल मचा रहा। माहौल बिगड़ने पर पुलिस ने मुरुम खदान के ही आरोपी असलम खान को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके पहले भी कुछ विधर्मियो द्वारा तालापारा में हिंदू धर्मग्रन्थ को जलाने, मन्नती शेर बनकर तरबाहर के शीतला मंदिर के ऊपर चढ़कर नाचने और तारबाहर में ही एक आयोजन के दौरान फिलिस्तानी झंडा लगाने और लहराने को लेकर बवाल मच चुका है।
अशोक नगर कांड के बाद हिन्दू संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है, इस आशय की खबर के बाद जब विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत संगठनों को लोग पहुँचे तब जय-जय श्री राम, हर हर महादेव, देश का बल बजरंग दल और देश के गद्दारों को…. के नारे लगने लगे और बस्ती से लेकर सरकण्डा थाने तक बवाल मचा रहा…
एक के बाद एक की जा रही इस तरह की हिमाकत से यह जाहिर हो गया कि वो ताकत लगातार प्रयोग कर न्यायधानी का माहौल बिगाड़ने साजिश कर रही, समय रहते यदि ऐसे तत्वों पर लगाम नही लगाया गया तो माहौल बिगड़ सकता है।

रजनेश सिंह, एसएसपी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *