
0 आक्रोशित नागरिकों ने कहा नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग ने शिकायत के बाद भी नही दिया ध्यान

0 तरह के हादसो पर रोक लगाने और मृतक व घायल परिवारों को मुआवजा देने की मांग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सांडों का दंगल कोई नया नही है, ताजा मामला तोरवा क्षेत्र के महमंद का है जहां लगातार दहशत मचा रहे सांड ने सोमवार को फिर 5 लोगों पर हमला कर दिया, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वही 4 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

बताया जा रहा कि इस सांड ने कई दिनों से यहां आतंक मचा रखा है। रविवार देर रात और सोमवार सुबह भी सांड ने राहगीरों को पटका और हमला किया, इसका एक दहशतजदा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांड सड़क पर लोगों को दौड़ाते दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सांड का इस कदर आतंक है कि क्षेत्रवासी घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं और किसी अनहोनी के डर से अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं, बाजार तक में सन्नाटा पसरा हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। अगर समय रहते सांड को पकड़ा जाता, तो एक निर्दोष व्यक्ति की जान बच सकती थी। हादसे के बाद पुलिस और निगम का अमला मौके पर सांड को घेराबंदी करने रस्सा और रस्से का जाल लेकर मौके पहुँचा है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन जल्द कार्रवाई कर सांड को पकड़कर इस तरह के हादसे पर रोक लगाने और घायल परिवारों को मुआवजा देने की मांग को है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।



