ब्रेकिंग

एल.सी.आई.टी. कॉलेज, बोदरी में हुआ उपभोक्ता साक्षरता शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से न्याय प्राप्ति के प्रति किया गया जागरूक

बिलासपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग द्वारा गुरुवार को बोदरी केएल.सी.आई.टी. कॉलेज में उपभोक्ता साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उपभोक्ता होने के नाते उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग बिलासपुर के सदस्यद्वय आलोक पाण्डेय एवं पूर्णिमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अर्चना शुक्ला ने की। इस अवसर पर विधि संकाय के डीन डॉ. अंकुर श्रीवास्तव, प्रोफेसर डॉ. अर्जुन सिंह एवं सोनाली मिश्रा सहित विधि संकाय के विद्यार्थियों ने अपने अधिकारों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की।

आयोग के सदस्य आलोक पाण्डेय ने विद्यार्थियों को उपभोक्ता के अधिकार एवं कर्तव्य एवं उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के सम्बन्ध में जानकारी दी, वहीं सदस्य पूर्णिमा सिंह ने ई-हियरिंग एवं ई-फाइलिंग की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से न्याय प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के साथ संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपभोक्ता जागरूकता से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *