
बिलासपुर / न्यायधानी के नगर निगम में जो न हो वो कम है। शहर में लालबाल वाले के बाद लालबस का कितना आतंक है सारा शहर जानता है,,, सदन में सत्ता और विपक्ष के पार्षदो ने इनके लूट खसोट और खुली उगाही पर आवाज उठा पूरे स्टाफ को बदलने की मांग की तो मेयर ने स्टाफ का पक्ष लिया। वही मेयर के इलाके में बिना रसीद दिए जुर्माना वसूलने, अभद्रता करने तथा बिना पैसे दिए दुकान से खाने पीने का सामान निकाल खाने पीने और सिगरेट गटकने व खुद के पति के साथ हुए चिल्लाचोट के बाद खुद निगम अमले पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाया। इधर मामले को सुलगता देख निगम कमिश्नर ने आनन- फानन में पेट्रोलिंग टीम के प्रभारी, स्वच्छता निरीक्षक दीपक कुमार पंकज को निलंबित कर दिया…

बताया जा रहा कि ये कार्रवाई पीड़ित दुकानदार द्वारा साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज सौंपने के बाद कि गई। जिसमे फ्रिज खोलकर कोल्डड्रिंक गटकने, दुकान में खड़े होकर सिगरेट फूंकने और पैसा लेने समेत सारी करतूतें रिकॉर्ड है।
पेट्रोलिंग टीम के द्वारा दुकानदार से बिना रसीद दिए जुर्माना वसूलने, अभद्रता करने तथा बिना पैसे दिए दुकान से खाने पीने का सामान लेने की शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई है,,, या कहे करनी पड़ी।
ये है मामला
गत 27 अप्रैल को निगम की पेट्रोलिंग टीम ने जोन कमांक 06 के मिश्रा किराना स्टोर में प्रतिबंधित पॉलिथिन की जप्ती की कार्रवाई के दौरान फ्रिज से निकाल कोल्डड्रिंक्स पीने और दुकान के अंदर धूम्रपान करने की खबरे मीडिया प्रसारित हुई थी। फजीहत होने पर दूसरे दिन 28 तारीख को अमला वसूल की गई राशि की रसीद देने फिर दुकान पर पहुँचा,
हो गई निगम की छवि धूमिल
सोशल मीडिया में खबरे प्रसारित होने से मची फजीहत के बाद निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने जारी निलंबन आदेश मे लिखा है कि आपके उक्त कृत्य से निगम की स्वच्छता संबंधित गतिविधि पर प्रतिकूल असर पड़ा है जिससे निगम की छवि धूमिल हुई है।
गोलबाजार – विधि विशेषज्ञ से ले रहे राय काम चल रहा सांय-सांय
सदन में बीच गोलबाजार के अवैध काम्प्लेक्स का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया था, सभापति ने भी इसे गलत ठहरा निगम आयुक्त और भवन शाखा अधिकारी से जवाब तलब किया था। भवन शाखा अधिकारी का अब ये कहना है कि इस मामले में विधि विशेषज्ञों से राय ली जा रही काम को बन्द करा दिया गया है,,,
जबकि काम अब भी चल रहा है,,, ये तस्वीरें 2 मई शनिवार को सीजीडीएनए की टीम ने मौके से ली यहाँ बिना किसी डर भय के धड़ल्ले से काम जारी है।
आखिर वो कौन सी ताकत
सामान्य सभा मे लगे खुले आरोपो और सभापति की तल्खी के बाद भी चल रहे काम को लेकर शहर में चर्चा इस बात की है कि आखिर वो कौन सी ताकत है जो कोई फर्क नही अलबत्ता की हुंकार भर रहा है,,, सामान्य सभा मे मुद्दा उठा, ग़म्भीर आरोप लगे, रोज मीडिया में खबरे आ रही पर कोई फर्क नही…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

