ब्रेकिंग

न्यायधानी के नगर पालिक निगम की अजब कहानी, शटर वाले आवासीय परिसर के बाद अब वीआईपी कालोनी के निस्तारी सड़क पर कब्जा कर गार्डन बनाने की जादूगरी, कलेक्टर, कमिश्नर से शिकायत के माह भर बाद भी कोई कार्रवाई नही

Spread the love

0 कपिल बोदानी ने लगाया गिदवानी परिवार पर सड़क की जमीन पर कब्जा करने आरोप

0 किसके इशारे पर गिदवानी परिवार को दी जा रही सह उठ रहे सवाल क्या ये सही है

बिलासपुर। न्यायधानी का नगर निगम पता नही किस एक्ट किस विधान पर चल रहा पब्लिक सब देख रही और स्तब्ध है, अवैध को वैध करने और व्यवसायिक को आवासीय करने की जादूगरी करने वाले निगम के अफसर अब सड़क पर अवैध कब्जा कर गार्डन बनाने वालों पर कार्रवाई से कतरा रहे है, पता नही किसका दबाव है किसका इशारा। मामला पुराने बस स्टैंड- शिव टॉकीज रोड पर आनन्द होटल के सामने वीआईपी कॉलोनी का है। जिसकी शिकायत माह भर पूर्व कलेक्टर और निगम कमिश्नर को की जा चुकी है, पर आज तक इस पर कोई संज्ञान तक नही लिया गया।

राजेन्द्र नगर हेमू कालानी चौक के कपिल पिता स्वर्गीय रमेश बोदानी का,आरोप है कि वीआईपी कॉलोनी में उनके स्वामित्व की जमीन है, जिसके पश्चिम और दक्षिण दिशा में दो रोड है, उनके प्लॉट के दक्षिण दिशा के 25 फुट चौडे व 118 फुट 6 इंच लंबे निस्तारी रोड पर कालोनी के ही मुरलीधर गिदवानी, कन्हैया लाल गिदवानी, मनोहर लाल गिदवानी और, सरला गिदवानी पति स्व. प्रताप राय गिदवानी ने जबरन कब्जा कर मिट्टी पटवा घास लगवाकर गार्डन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *