
बिलासपुर-कोरबा… जनता के लिए जनता द्वारा चुनी गई सरकार जनता पर ही लाठियां चलवा रही है, मामला एनटीपीसी और एसईसीएल के खदान विस्तार के लिए यहां के रहवासी भू-विस्थापितों का वर्षों से चल रहे उस आंदोलन का है जो गुरुवार को तब फिर भड़क उठा जब गेवरा मेगा प्रोजेक्ट क्षेत्र में शांतिपूर्ण धरना दे रहे ग्रामीणों पर सीएसआईएफ के जवानों ने लाठीचार्ज कर कई ग्रामीणो के शरीर पर बेंत मार लोर उपका दिए, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।


ग्रामीणों का आरोप है कि वे अपने संवैधानिक मांग और अधिकार के तहत मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार मांग कर रहे थे। लेकिन खदान प्रबंधन और सुरक्षा बलों ने बलपूर्वक उनके आंदोलन को कुचलने ये कुचक्र किया, जिससे कई ग्रामीण घायल हो गए, घायल ग्रामीणों में दीपक साहू, रमेश दास, बिमल दास और गुलाब दास शामिल हैं,
जिन्हें उनके साथियों ने प्राथमिक उपचार दिलाया ।
ग्रामीणों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण समाधान की कोशिश कर रहे हैं। परंतु प्रबंधन और शासन के स्तर पर तीन-तीन दौर की त्रिस्तरीय बैठकें होने के बावजूद कोई ठोस पहल नही की गई। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नही मानी जाती वे खदान का विस्तार नहीं होने देंगे।

लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बिल्कुल बर्दाश्त नही करेंगे एक तरफ सरकार नक्सलियों को हथियार छोड़ने सन्देश दे रही है, वही उनके ऊपरबंदूक, लाठी का जोर दिखाया, वे विकास विरोधी नही पर प्रशासन उनकी समस्याओं और मांगो को।पूरा करे। अब भी समाधान नहीं निकाला तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य है,,, उनकनखन है कि जब उनकी पुश्तैनी जमीन ले ली गई, तो बदले में उन्हें नियम के मुताबिक रोजगार और उचित मुआवजा दिया जाए वायदे और फाइल दिखाकर बहलाने से नही बनेगा, ग्रामीणों ने एसईसीएल और एनटीपीसी प्रबंधन के विस्थापन नीति की विफलता को लेकर सवाल उठाते हुए नारे लगाए…
फिर नारे लगाए अब नई सईबो…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

