ब्रेकिंग

प्रदीप बने सरकंडा थानेदार चौधरी को मिली सकरी थाने की कुर्सी…

Spread the love

बिलासपुर,,, जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और थाना प्रभारियों की कार्यकुशलता के आधार पर लगातार फेरबदल कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने गुरुवार को एक बार फिर महत्वपूर्ण तबादले किए हैं! 23 अक्टूबर को जारी आदेश के मुताबिक सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य को अब सरकंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है!


सरकंडा थाना बिलासपुर का सबसे संवेदनशील इलाका माना जाता है!जहां लगातार असामाजिक गतिविधियों, युवाओं के झुंडबाजी और अपराधियों की आवाजाही के चलते पुलिस की सक्रियता और अनुभव की बड़ी परीक्षा होती है! इस चुनौतीपूर्ण क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने निरीक्षक प्रदीप आर्य को यह जिम्मेदारी सौंपी है!
प्रदीप आर्य इससे पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं! जहां उन्होंने कई संगठित अपराध और सड़क सुरक्षा अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई थी! वहीं अब तक सरकंडा थाना की कमान संभाल रहे निरीक्षक निलेश पांडे को लाइन अटैच कर दिया गया है!

और निबट गए पांडेय जी

वही इस तबादले की आंधी में सरकंडा के तत्कालीन टीआई निलेश पाण्डेय भी प्रभावित हुए है! जहां एसएसपी ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया है! मामला इलाके के 2 भाइयों के जमीन के झगड़े में पुलिसिया पक्षपात और एकतरफा कार्रवाई की शिकायत का है! जिस पर एसएसपी ने ये फेरबल की!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *