0 पुलिस ने भी निभाई मितानी, राजस्व अमले को दे दी क्लीनचिट

0 मांग रहे थे नामांतरण का अधिकार शुरुआती दौर में ही पोंक दे रहे

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जमीनों का अजब खेल चल रहा। रजिस्ट्री हुई ही नही और तहसीलदार ने नामांतरण आदेश जारी कर दिया। ऐसे और भी कईं वाकये है बावजूद इसके विवेचना में बाल की खाल निकालने वाली पुलिस ने पता नही क्यो राजस्व विभाग को क्लीन चिट दे दी । जबकि सकरी के जमीन अफ़रा-तफरी कांड में राजस्व अमले की भूमिका बेपर्दा नजर आ रही है। कह सकते है कि नामांतरण का अधिकार मांगने वाले अफसर शुरुआत में ही पोंक मार रहे।
निगम के राजस्व अधिकारी विनोद शर्मा अपने जमीन का अपडेट नही निकलते तो आधा दर्जन भू स्वामियों की लगभग दो-ढाई एकड़ जमीन रामसाय राम के पॉवर ऑफ एटर्नी से कब की बिक गई होती। पुलिस ने पूरे मामले में केवल खपरगंज निवासी रोहित जाजोदिया.. को आरोपी बना खानापूर्ती कर दी जबकि जो जानकारी सामने आ रही उसमें राजस्व अमले के सहयोग के बिना इतना बड़ा खेल सम्भव ही नही है। बताया जा रहा कि इस प्रकरण में पटवारी ने ऐप से ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए आये दस्तावेजो को तहसीलदार के समक्ष पेश किया और तहसीलदार ने बिना परीक्षण किये नामांतरण का आदेश जारी कर पटवारी को रिकॉर्ड दुरुस्त करने भेज दिया।
ये है बड़ा झोल, जिस पर उठ रहे सवाल
0 एक दस्तावेज में भूस्वामी गीता भट्टाचार्य की तस्वीर तक नही है
0 बिना राजस्व अमले के सम्बंधित भूमि का खसरा नम्बर कैसे पता चला
0 रामसाय राम कौन है जिसने कुछ ही दिनों में सकरी के उसी एरिया की सारी जमीन खरीद डाली विभाग ने इसकी तस्दीक तक नही कराई।
0 इतनी जल्दी जमीनों का बटांकन कैसे और किस आधार लर कर दिया गया।
0 मामले की पोल खुलते ही तहसीलदार ने कैसे सभी भूस्वामियों को तलब कर लिया उनके फोन नम्बर कहा से और कैसे मिल गया।
0 नामांतरण के लिए जारी इश्तेहार में शहर के महामाया विहार में रहने वाले निगम के रिटायर्ड राजस्व अधिकारी के गाँव का उल्लेख कैसे और क्यो कराया गया ये सब इन्हें पता कैसे चला।
0 जमीन मालिको से एफआईआर कराने के बजाय तहसीलदार ने खुद एफआईआर क्यो कराया।
राजस्व विभाग के ये सारे रिहर्सल और जमीन के इस अफ़रा-तफरी के बड़े खेल में सामने आए ब्लंडर फाल्ट ने न सिर्फ राजस्व विभाग को बल्कि सकरी पुलिस की जांच और कार्रवाई तक को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब सवाल यह उठ रहा कि क्या इन तमाम खामियों और सामने आई चालाकियों के बावजूद क्या राजस्व विभाग के जिम्मेदार अफसरों और कर्मचारियो के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी या वही होगा जो होता आया है।
तहसीलदार उवाच
मामले से सम्बंधित सारी जानकारी सकरी पुलिस को दे दी गई है। अब इस मामले में कुछ भी नही कहना है।
अश्वनी कंवर
तहसीलदार सकरी
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

