ब्रेकिंग
Uncategorized

निगम के डंडेबाजी से शादी भवन संचालको में आक्रोश, बोले ख़ुद के बनवाए सामाजिक भवनों में पार्किंग नहीं… हमारे रिसोर्ट और भवनों पर डंडा क्यो


0 कहा झूठी शिकायतों पर खेल रहे नोटिस का खेल
0 क्या सामाजिक और सामुदायिक भवनों के सामने नही लग रहा जाम

इमलीपारा रोड में लाइन से सामाजिक भवन किसी मे पार्किंग नही

बिलासपुर। निगम प्रशासन की सख्ती और नोटिसबाजी के खेल से विवाहघर संचालको में रोष है। वे कह रहे कि इमलीपारा में लाइन से बने सामाजिक भवनों और मोहल्लों के सामुदायिक भवनों में भी पार्किंग का कोई प्रावधान नहीं किया गया। तो फिर उनके साथ सौतेला व्यवहार क्यो, क्यो उन्हें नोटिस भेज परेशान किया जा रहा वो भी झूठी शिकायतों पर।

बिना पार्किंग के सामाजिक भवन व्यस्ततम रॉड पर रोज लग रहा जाम

विवाहघर संचालको का कहना है कि वे तो लोगो को शादी और अन्य समारोहों के लिए सुविधा दे रहे। निगम प्रशासन यदि शादी भवनों पर कार्रवाई कर उन्हें बन्द करा देता है तो फिर लोग सड़कों पर टेंट लगाकर अपने मोहल्ले की गली व सड़को पर शादियां और अन्य समारोह का आयोजन करेंगे।


ऐसा नही है वे खुद वैवाहिक या अन्य समारोहों में दौरान अपने विवाहघरो के सामने ट्रैफिक और वाहनों को व्यवस्थित ढंग से पार्किंग के लिये गार्ड लगवाते है।

श्री शक्ति भवन, रिंग रोड 2 गौरवपथ

इतना ही नही टैक्स के साथ यूजर चार्ज का भुगतान कर खुद कचरे का प्रबंधन भी करते आ रहे है।निगम प्रशासन को चाहिए कि यदि विवाहघरो से सम्बंधित इस तरह की कोई शिकायत आये तो पहले शिकायतकर्ता और शिकायत की तस्दीक करे बेवजह झूठी शिकायतों पर नोटिस का खेल न खेले।

देव प्रसाद देवांगन, दीपक पैलेस, सकरी

इसको लेकर विवाहघर संचालक संघ जल्द कलेक्टर और निगमायुक्त को ज्ञापन सौपेगा।

जशपाल छाबड़ा, छाबड़ा पैलेस, तोरवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button