ब्रेकिंग

तीन युवकों पर प्राणघातक हमला, चाक़ूबाज आरोपी अटल आवास से गिरफ्तार

Spread the love


0 अशोक नगर अटल आवास में गत 9 जनवरी को हुई थी वरदात
0 मोहल्ले से ही घेराबंदी कर पुलिस ने धरदबोचा

बिलासपुर। लड़की से विवाद करने से मना करने पर तीन युवकों पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक अशोक नगर अटल आवास में रहने वाली चंद्रासिनी ध्रुव ने गत 9 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 5.20 बजे उसने अपनी सहेली दुर्गा के मोबाइल पर काल किया तो दुर्गा ने बताया कि कान्हा यादव पड़ोस की रहने वाली लड़की के साथ विवाद कर रहा था। तुम्हारे भाई ओमप्रकाश ध्रुव और उसके दोस्त विकास यादव, पवन यादव बीच बचाव करने गए थे तभी मोहल्ले के ही कान्हा यादव ने चाकू से तीनो पर प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया है। तुम्हारे भाई ओमप्रकाश और उसके दोस्तो को

आसपास के लोग ईलाज के लिए सिम्स में भर्ती किये हैं। सच पर चंद्रहासिनी सिम्स पहुची जहां इसका भाई ओमप्रकाश धु्व एवं उसके दोस्त विकास याव, पवन यादव सिम्स में भर्ती थे और सभी का ईलाज चल रहा था। घटना के बारे में पूछने पर बताया कि कान्हा यादव पड़ोस की रहने वाली लड़की के साथ झगड़ा कर रहा था जिसे मना किये तो नाराज होकर चाकू से हम तीनो पर हमला कर दिया। चंद्रहासिनी की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर सरकण्डा टीआई. निलेश पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ खोजबीन कर आरोपी कान्हा यादव को अशोक नगर अटल आवास से धरदबोचा। आरोपी कान्हा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *